लाइव न्यूज़ :

लाख हो-हल्ला के बीच पद्मावत के पहले वीकेंड की कमाई 114 करोड़, कमाई की पूरी रिपोर्ट ये रही

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: January 29, 2018 17:25 IST

रणवीर सिंह बॉक्स ऑफ‌िस पर तीनों खानों के विकल्प के तौर पर तैयार हो रहे हैं। यह उनकी तीसरी और दीपिका की सातवीं 100 करोड़ी फिल्म है।

Open in App

पद्मावत ने पहले वीकेंड में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार गई है। तमाम हो-हल्ला के बीच फिल्म यह कमाई उल्लेखनीय है। फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्व‌िटर पर लिखा, 'प्रदर्शन, व्यवधान, कुछ राज्यों में फिल्म न लग पाने के बावजूद पद्मावत ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफ‌िस पर कमाल का प्रदर्शन किया है। हां इसका असर ये हुआ कि जिस 35 से 37 करोड़ रोजाना कमाई की उम्मीद लगाई जा रही थी वो नहीं पाई। लेकिन इसके बावजूद फिल्म जादूई आंकड़े के ओर है।'

इसके आगे तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई को लेकर आंकड़े बताए। उनके मुताबिक पद्मावत ने बुधवार (प्रीव्यू) को 5 करोड़, गुरुवार को 19 करोड़, शुक्रवार को 32 करोड़, शनिवार को 27 करोड़ और रविवार को 31 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके अनुसार फिल्म की पहले वीकेंड की कुल कमाई 114 करोड़ हो गई हो गई।

पद्मावत शाहिद कपूर की पहली 100 करोड़ी फिल्म

शाहिद कपूर की जिंदगी में पद्मावत एक और खुशी जोड़ दी है। पद्मावत से पहले शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म कॅरियर में 100 करोड़ी फिल्म देने का स्वाद नहीं चखा था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। उनकी फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

 

इसे भी पढ़ेंः पद्मावत: संजय लीला भंसाली ने सपने में भी नहीं सोचा होगा पहले वीकेंड पर विदेशों में इतना कमा लेगी फिल्म

दीपिका सात 100 करोड़ी फिल्म देने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री

दीपिका पादुकोण कुछ दिनों में बॉलीवुड में 100 करोड़ी फिल्म देने की मशीन कही जाने लगेंगी। क्योंकि ऐसा सातवीं बार हो रहा है जब उनकी फिल्म पद्मावत ने 100 करोड़ क्लब में अपना नाम दर्ज करा दिया है। इससे पहले उनकी फिल्में बाजीराव मस्तानी, हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस, ये जवानी है दिवानी, राम लीला, रेस 2 भी 100 करोड़ में शामिल हो चुकी हैं।

रणवीर तीसरी बार  100 करोड़ क्लब में शामिल 

रणवीर सिंह के लिए पद्मावत सौगात लेकर आई है। वह बॉक्स ऑफिस पर तीनों खानों का विकल्प लेकर आए हैं। पद्मावत उनकी राम लीला और बाजीराव मस्तानी के बाद तीसरी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ की कमाई की है।

इसे भी पढ़ेंः पद्मावत ने रिलीज से पहले ही कमाए 150 करोड़

अपवाद है पद्मावत की कमाई का उतार-चढ़ाव

तरण आदर्श के मुताब‌िक पद्मावत ने शुक्रवार को 19 करोड़ कमाई ‌थी। इसके बाद शुक्रवार को इसने उम्मद से ज्यादा 32 करोड़ की कमाई थी। इसे अब तक की फिल्मों की कमाई की उतार-चढ़ाव में अपवाद माना जा रहा है। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने फिर से 27 करोड़ की कमाई कर के सबको चौंका दिया है। अब तक आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 83 करोड़ का व्यापार कर चुकी है। माना जा रहा है रविवार को फिल्म को 100 करोड़ पार कर गई होगी।

पद्मावत का बजट

फिल्मों के बजट को लेकर विश्वसनीय आंकड़े रखने वाले वेब पोर्टल बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक पद्मावत का कुल बजट 200 करोड़ रुपये है। इसमें 180 करोड़ फिल्म बनाने में खर्च हुए हैं। जबकि इसके प्रिंट और विज्ञापन में 20 करोड़ की लागत लगी हुई है।

पद्मावट हिट या फ्लॉप

बॉक्स ऑफिस ऑफ इंडिया पर मिले आंकड़ों और फिल्म व्यापार पंडितों के अनुसार पद्मावत अगर सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियों से 200 करोड़ कमाती है तो यह हिट की श्रेणी में रखी जाएगी।

राइट्स बेचकर 150 करोड़ कमा चुकी है पद्मावत

पद्मावत ने अमेजन प्राइम पर अपने डिजिटल राइट बेचकर 25 करोड़ जुटा लिए थे। सेटेलाइट राइट्स से पद्मावत को 75 करोड़ मिल चुके हैं। जबकि फिल्म ने ओवरसीज राइट्स का 50 करोड़ में करार किया था। इस लिहाज से देखें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही 150 करोड़ कमा लिए थे। लेकिन फिल्म के हिट और फ्लॉप होने की कसौटी उसकी सिनेमाघरों से हुई कमाई को ही माना जाता है।

टॅग्स :पद्मावतसंजय लीला भंसालीदीपिका पादुकोणशाहिद कपूररणवीर सिंहबॉक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच