लाइव न्यूज़ :

तेलुगू थ्रिलर में नजर आएंगे 'पाताल लोक के हथौड़ा त्यागी', अभिषेक बनर्जी ने कहा- यह बचपन के दिनों में वापस जाने जैसा

By अनिल शर्मा | Updated: August 5, 2021 11:32 IST

फिल्म के बारे में बातते हुए अभिषेक ने कहा कि इस प्रॉजेक्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं। इस फिल्म को के वी गुहान निर्देशित कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक ने बताया था कि 'पाताल लोक के बाद वाकई जिंदगी बदल गई हैअब लोग मुझे सीरियस एक्टर कहने लगे हैंः अभिषेकअभिषेक ने कहा, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं

मुंबईः अभिनेता अभिषेक बनर्जी ऐसे अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने डार्क से लेकर कॉमेडी फिल्मों तक में काम किया। लेकिन उनको पहचान तब मिली, जब उन्होंने अनुष्का शर्मा निर्मित वेब सीरीज पाताल लोक में हथौड़ा त्यागी का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनके डार्क किरदार को लोगों ने खूब पसंद  किया। इस बीच खबर है कि अभिषेक बनर्जी एक तेलूगु थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म के बारे में बातते हुए अभिषेक ने कहा कि इस प्रॉजेक्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं। अभिषेक के मुताबिक उनका बचपन तमिलनाडु में बीता है, लिहाजा फिल्म की शूटिंग करना, बचपन के दिनों में वापस जाने जैसा है। बकौल अभिषेक बनर्जी- तमिलनाडु में...बचपन का काफी समय बिताया है और तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं। तेलुगु फिल्म की शूटिंग करना बचपन के दिनों में वापस जाने जैसा है।

अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि कलपक्कम, तमिलनाडु में वह जगह है जहां उन्होंने अपना बचपन का बड़ा हिस्सा गुजारा है।  अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म को के वी गुहान निर्देशित कर रहे हैं। अपने इस मुकाम से वे काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि जानकर अच्छा लगता है कि आपकी प्रतिभा को इंडस्ट्रीज़ में पहचान मिल रही है, मैं आनंद देवरकोंडा के साथ काम करने के लिए भी बहुत उत्साहित हूं। मैं इस प्रॉजेक्ट के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।

पाताल लोक से मिली प्रसिद्धी

पाताल लोक के रिलीज के बाद अभिषेक ने बताया था कि 'पाताल लोक के बाद वाकई जिंदगी बदल गई है। इससे पहले सभी मानते थे कि मैं एक कॉमिक एक्टर हूं लेकिन शो के बाद सभी ने मेरी ऐक्टिंग स्किल को नोटिस किया। अब लोग मुझे सीरियस एक्टर कहने लगे हैं। अभिनेता ने कहा था कि कुछ लोग हैरान थे कि मैं हथौड़ा त्यागी का रोल कर सकता था क्योंकि बहुत कम लोग जानते हैं कि मैंने पहले ही अज्जी में डार्क किरदार निभाया था।

टॅग्स :अभिजीत बनर्जीबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल