लाइव न्यूज़ :

NISHA PANDEY: सुरीली आवाज की धनी भोजपुरी सिंगर निशा पांडेय सोशल मीडिया पर फेमस, लोगों को पसंद आ रही देसी ब्यूटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2022 19:56 IST

NISHA PANDEY: निशा पांडेय के वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट पर 3 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं, जो उन्हें बेहद गंभीरता से फॉलो करते हैं। निशा सिंगर हैं, लेकिन जिंदगी के हर रंग को अपने स्टाइल में जीने में भरोसा रखती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुरीली आवाज को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।कभी कभी म्यूजिक वीडियो भी अपने सोशल अकाउंट पर डालती नज़र आती हैं।

NISHA PANDEY: सुरीली आवाज की धनी भोजपुरी सिंगर निशा पांडेय अपने गाने के बाद सिम्पलीसिटी, फैशन सेंस और डांस के लिए खूब जानी जाती हैं। और इसकी झलक मिलती है सिंगर निशा पांडेय के सोशल मीडिया प्रोफाइल से, जहां वे खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा कहती रहती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस की एक तस्वीर सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसमें उन्होंने दो लाइन शायरी के लिखे हैं और ब्लू ड्रेस में बेहद आकर्षक भी लग रही हैं। उनकी ज्यादातर तस्वीरें भारतीय परिधान में ही होते हैं और उनके फैंस को उनका देसी ब्यूटी खूब भाता है। यही वजह है कि निशा पांडेय आए दिन अपने फैशन के साथ सुरीली आवाज को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

निशा पांडेय के वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट पर 3 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं, जो उन्हें बेहद गंभीरता से फॉलो करते हैं। निशा सिंगर हैं, लेकिन जिंदगी के हर रंग को अपने स्टाइल में जीने में भरोसा रखती हैं। यही वजह है कि वे कभी कभी फ़ोटो तो कभी कभी म्यूजिक वीडियो भी अपने सोशल अकाउंट पर डालती नज़र आती हैं।

यहां तक कि अभी हाल ही में उन्होंने लखनऊ में जगत जननी मां चंद्रिका देवी की पूजा की, उसका फ़ोटो भी बेहद शालीनता से उन्होंने फेसबुक प्रोफाइल पर डाला। इसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। निशा पांडेय बेबाक शख्शियत हैं। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहेंगे!

अभी हाल ही में उन्होंने भोजपुरी कलाकारों के विवाद पर एक बयान दिया था, जिसमें कहा था कि बबुआन और अहीरान का भोजपुरी में बोलबाला है। इस पर ज्यादा तो कुछ नहीं कहूँगी, लेकिन ये जरूर कहूंगी कि भोजपुरी में ब्राह्मण कलाकारों जैसे रितेश पांडेय, कल्लू व अन्य को उतना समर्थन नहीं दिया जाता है। कोई एक ऐसा ब्राह्मण कलाकार नहीं दिखता जो लीड कर रहा है।

रवि किशन भी अपने दम पर स्थापित हुए। अगर वे साउथ और हिंदी फिल्मों में जाकर अच्छा काम नहीं करते तो मुझे नहीं लगता की भोजपुरी में उनको लोग खड़ा करते। वे हमारे आयडल हैं। निशा के इस बयान पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी और कई लोग इसमें सहमत भी नज़र आये। ये थी इनकी बेबाकी का सबूत। 

निशा पांडेय को निरहुआ का अभिनय पसंद है। पवन सिंह की आवाज पसंद है। खेसारीलाल यादव की कॉमेडी और स्टेज परफोर्मेंस पसंद है। वे हिंदी गाने भी करती हैं। अब तक हिंदी में लगभग 30 से अधिक गाने आये हैं। यही वजह है कि निशा पांडेय ना ही सिर्फ भोजपुरी जगत में बल्कि हर जगह उनके फैशन सेंस और बेबाकी के चर्चे होते रहते हैं।

टॅग्स :भोजपुरीबिहारमुंबईपटनाभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस