सरकार ने दी सफाई, CAA Protest की वजह से नहीं हटाई गईं परिणीति चोपड़ा, 1 अप्रैल को हो गया था करार खत्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 21, 2019 10:10 AM2019-12-21T10:10:15+5:302019-12-21T10:10:15+5:30

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में जामिया के छात्रों के पक्ष में ट्वीट किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छा गई थीं।

News of Parineeti Chopra being dropped as brand ambassador of 'Beti Bachao, Beti Padhao' is false, baseless and malicious | सरकार ने दी सफाई, CAA Protest की वजह से नहीं हटाई गईं परिणीति चोपड़ा, 1 अप्रैल को हो गया था करार खत्म

सरकार ने दी सफाई, CAA Protest की वजह से नहीं हटाई गईं परिणीति चोपड़ा, 1 अप्रैल को हो गया था करार खत्म

Highlightsबॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस को काफी दीवाना करती हैं। परिणीति के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस को काफी दीवाना करती हैं। परिणीति के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में परिणीत ने सीएए का विरोध कर रहे जामिया के छात्रों के पक्ष में ट्वीट किया था।

इस ट्वीट के बाद परिणीत सोशल मीडिया पर छा गई थीं। परिणीति ने ट्वीट करते हुए पुलिस पर निशाना साधा था और कहा था  हमें अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना बंद कर देना चाहिए। इसके बाद से खबर आई कि परिणीति को हरियाणा के बेटी बचाओ अभियान से हटा दिया गया है।


दरअसल परिणीति हरियाणा के बेटी बचाओ, बेटी पढाओ की ब्रांड एंबेसडर थीं, जिसके बाद खबरें आईं कि उनको इससे हटा दिया गया है। लेकिन अब इस मामले पर हरियाणा सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रवक्ता सफाई पेश की और कहा है कि परिणीति को पद से हटाया नहीं गया है । अप्रैल में ही उनका करार खत्म हो गया था।

क्या कहा था परिणीति ने

देश में मौजूदा हालातों पर एक्ट्रेस  परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया 
था। परिणीति ने लिखा  कि अगर नागरिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त करने को भूल जाइये। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए। अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है? बर्बर है।

Web Title: News of Parineeti Chopra being dropped as brand ambassador of 'Beti Bachao, Beti Padhao' is false, baseless and malicious

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे