लाइव न्यूज़ :

हिमेश रेशमिया के सुपरहिट गाने 'आशिक बनाया आपने' के नए वर्जन में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का जलवा

By भारती द्विवेदी | Updated: January 31, 2018 22:40 IST

13 साल बाद इस गाने का नया वर्जन आया है। इस बार इस गाने को हिमेश रेशमिया के साथ नेहा कक्कड़ ने गया है।

Open in App

9 मार्च को उर्वशी रौतेला और टेलीविजन एक्टर करण वाही की फिल्म हेट स्टोरी-4 रिलीज होने वाली है। अभी इस फिल्म का जिक्र इसलिए क्योंकि इस फिल्म का एक गाना 30 जनवरी को रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल हैं 'आशिक बनाया आपने'। साल 2005 के सितंबर में एक फिल्म आई थी 'आशिक बनाया आपने'। इस फिल्म ने नई जेनरेशन के बच्चों के बीच गदर काट दिया था। चाहे फिल्म का गाना हो या तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी की केमिस्ट्री या हिमेश रेशमिया का संगीत लोगों ने खूब सराहा। फिल्म का टाइल ट्रैक 'आशिक बनाया आपने' तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी की केमिस्ट्री की वजह से लोगों को खास पसंद आया था।

13 साल बाद इस गाने का नया वर्जन आया है। इस बार इस गाने को हिमेश रेशमिया के साथ नेहा कक्कड़ ने गया है। पहले आप गाना देखें और सोचे कि कौन सा बेहतर है। पहला वाला या ये नया वर्जन।

'आशिक बनाया आपने' के इस नए वर्जन में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला दिख रहीं हैं। उर्वशी आपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं और इस नए गाने में भी उन्होंने अपनी बोल्डनेस बरकरार रखी है। 30 जनवरी को रिलीज हुए इस गाने को अब तक 4 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। हेट स्टोरी सीरीज के इस चौथी फिल्म को विशाल पांड्या ने डायरेक्ट किया है। 

टॅग्स :हेट स्टोरीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीहेट स्टोरी 4 का ट्रेलर आउट, उर्वशी रौतेला और करण वाही की दिखी हॉट केमिस्ट्री

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?