लाइव न्यूज़ :

अंबानी परिवार को लेकर नीतू कपूर ने किया इमोशनल पोस्ट, कहा- मुश्किल वक्त में फरिश्ता बनकर...

By अमित कुमार | Updated: May 5, 2020 15:55 IST

इससे पहले नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में ऋषि के हाथ में बियर का एक ग्लास है साथ ही पास में बियर रखी भी नजर आ रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देनीतू सिंह ने अपने पोस्ट में एचएन अस्पताल के डॉक्टरों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा किया।

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर हम सबको छोड़कर चले गए हैं। लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वह हमेशा हमारे जहन में जिंदा रहेंगे। सोशल मीडिया पर उनके फैंस अभी भी उनकी तस्वीरें शेयर कर , उन्हें याद कर रहे हैं। ऋषि कपूर की वाइफ नीतू कपूर भी ऋषि को लेकर लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त रही हैं। मंगलवार को उन्होंने ऋषि कपूर की एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। 

नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा किया।अंबानी परिवार को फरिश्ता बताते हुए नीतू ने लिखा कि 'मुश्किल दिनों में ऋषि कपूर का और कपूर परिवार को सपोर्ट किया। बीते कुछ दिनों में अंबानी परिवार के हर सदस्य ने यही कोशिश की है कि ऋषि कपूर को हर सुविधा प्राप्त हो।'

उन्होंने आगे लिखा, 'अंबानी परिवार के प्यार और सपोर्ट के बिना हमारे लिए बहुत कुछ संभव नहीं हो पाता। उन्होंने उस वक्त हमें संभाला जब हम डरे हुए थे। वे लगातार अस्पताल हमसे मिलने आते थे और ऋषि को खूब प्यार और अटेंशन देते थे।' अंबानी परिवार के हर सदस्य का नाम लेकर नीतू ने लिखा, 'मुकेश भाई, नीता भाभी, आकाश, श्लोका, अनंत और ईशा आप लोग हमेशा एक गार्जियन एंजेल की तरह हमारे साथ रहे। मेरी, रणबीर, रिद्धिमा और पूरे कपूर परिवार की तरफ से आपको धन्यवाद।'

इससे पहले नीतू सिंह ने अपने पोस्ट में एचएन अस्पताल के डॉक्टरों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। साथ ही ऋषि कपूर की फोटो भी शेयर की है। एक फोटो में ऋषि जहां हंसते नजर आ रहे तो वहीं दूसरी फोटो में नीतू सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। नीतू ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि परिवार केतौर पर बहुत कुछ खोया है। 

टॅग्स :ऋषि कपूरनीतू सिंहमुकेश अंबानीनीता अंबानीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!