लाइव न्यूज़ :

नीतू सिंह ने परिवार के साथ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन, बेटे रणबीर के गले लगी आईं नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 9, 2020 09:46 IST

Neetu Kapoor Birthday Post: पति ऋषि कपूर की मौत के बाद पहले जन्मदिन पर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजन्मदिन के बाद नीतू कपूर ने शेयर कीं परिवार के साथ तस्वीरेंपरिजनों के प्यार और सहारे को लेकर लिखा पोस्ट

हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली नीतू सिंह का आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू सिंह का जन्म दिल्ली के एक सिख परिवार में 08 जुलाई,1958 को हुआ था। नीतू ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मात्र 8 साल की उम्र में फिल्म 'सूरज' से की, जिसमें राजेंद्र कुमार और वैजन्तीमाला मुख्य भूमिका में थे। 

ऐसे में नीतू ने ऋषि कपूर के निधन के बाद अपना पहना जन्मदिन मनाया है। नीतू ने अपने परिवार के साथ इस खास दिन को मनाया है। बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जश्न की झलक शेयर की थी और अब नीतू ने खुद खास दिन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं।

नीतू के जन्मदिन पर बेटे रणबीर कपूर, रिद्धिमा, फिल्म निर्माता करण जौहर और अन्य करीबी लोग मौजूद थे। एक फोटो में, रणबीर को जश्न के बीच अपनी मां के साथ गर्मजोशी से गले मिलते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर नीतू ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी, जबकि रिद्धिमा को एक सफेद ड्रेस पहनी है। जबकि रणबीर हरे रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं।

एक्ट्रेस ने पोस्ट में तस्वीरों के साथ कैप्शन जोड़ते हुए लिखा, 'अच्छे रिश्ते रखने वाले लोग सबसे अमीर होते हैं !!! हम सभी को हमेशा अपने प्रियजनों से प्यार और सहारे की जरूरत पड़ती है। आज मैं सबसे अमीर महसूस कर रही हूं।'

गौरतलब है कि बीते अप्रैल में पति और महान अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की घटना से नीतू कपूर लगातार उबरने की कोशिश कर रही हैं और उनका परिवार लगातार इसमें उनका साथ दे रहा है।

नीतू के करियर की शुरुआत

स वैजन्तीमाला ने नीतू सिंह को डांस स्कूल में देखा था और उसके बाद उन्होंने टी.प्रकाश राव को फिल्म 'सूरज' में नीतू सिंह को एक छोटे से रोल में लेने का सुझाव दिया। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'दस लाख', 'वारिस', 'पवित्र पापी' और 'घर घर की कहानी' में भी काम किया। 1973 में फिल्म 'रिक्शावाला' से नीतू सिंह ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में डेब्यू किया।

टॅग्स :नीतू सिंहरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल