लाइव न्यूज़ :

संगीत सेरेमनी में 'सावन में लग गई आग' गाने पर थिरकती नजर आईं नीतू कपूर, वायरल हुआ वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 28, 2022 10:41 IST

दिग्गज अदाकार नीतू कपूर ने हाल ही में एक शादी अटेंड की थी, जिसमें वो संगीत सेरेमनी में डांस करती हुईं दिखीं। एक्ट्रेस ने ये वीडियो अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। नीतू कपूर को वीडियो में काले रंग के टॉप और पैंट में नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं नीतू कपूरएक्ट्रेस ने संगीत सेरेमनी से अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया हैइस वीडियो में नीतू कपूर को सावन में लग गई आग गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है

मुंबई: दिग्गज अदाकार नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें अक्सर ऐसे पोस्ट्स शेयर करते हुए देखा जाता है तो फैंस को काफी पसंद आते हैं। इसी क्रम में एक बार फिर नीतू कपूर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'सावन में लग गई आग' गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, फैंस को भी उनका डांस काफी पसंद आ रहा है। 

बता दें कि नीतू ने हाल ही में एक शादी अटेंड की थी, जिसमें वो संगीत सेरेमनी में डांस करती हुईं दिखीं। एक्ट्रेस ने ये वीडियो अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। नीतू कपूर को वीडियो में काले रंग के टॉप और पैंट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने फ्लोर लेंथ शिमरी जैकेट भी कैरी की है। वहीं, नीतू ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "खूबसूरत मजेदार शादी।" मालूम हो, इससे पहले नीतू ने एक और वीडियो साझा किया था, जिसमें वो बेटी रिद्धिमा कपूर और फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा संग डांस करते हुए दिखाई दे रही थीं।

वहीं, नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाली हैं। ये एक मल्टी-स्टार फिल्म है, जिसमें अनिल कपूर, किआरा अडवाणी और वरुण धवन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के साथ नीतू तकरीबन नौ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले उन्हें साल 2013 में आई फिल्म बेशरम में देखा गया था, जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर और रणबीर कपूर भी नजर आए थे। फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग नीतू ने नवंबर 2020 में शुरू कर दी है। 

टॅग्स :नीतू सिंहरणबीर कपूरऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल