लाइव न्यूज़ :

फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर के कारण नीना गुप्ता रहीं सुर्खियों में, बिना शादी के बनी थीं मां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2020 09:41 IST

फिल्म अभिनेत्री नीना गुप्ता से भला कौन रूबरू नहीं है। करीब 30 साल पहले नीना खुद वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार करने और बगैर विवाह के मां बनने के कारण चर्चाओं में आईं थीं

Open in App
ठळक मुद्देनीना गुप्ता बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं एक्ट्रेस नीता गुप्ता आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं।

नीना गुप्ता बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। नीना एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने किरयर नें संदीजा और फनी दोनों  तरह के रोल किए हैं। साल 1994 में आई फिल्म 'वोह छोकरी' में सपोर्टिंग रोल के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिला। 'बाजार सीताराम' के लिए बेस्ट फर्स्ट नॉन फीचर फिल्म का नेशनल फिल्म अवार्ड मिला।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से नीना ने संस्कृत से एम और एमफिल किया हुआ है। एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी थी। एक से एक नायाब फिल्में करने के बाद नीना ने पर्दे से बेक्र किया था। साल 2018 में फिल्म 'बधाई हो' से कमबैक किया और लोगों के दिलों पर फिर से छा गईं। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहा गया। इसके बाद वह फिल्म 'पंगा' और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में अहम किरदार में दिखाई दीं।

अलोकनाथ से नीना का इश्क

एक वक्त ऐसा भी था जब नीना अपनी एक्टिंग से ज्यादा अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहती थीं। कहा जाता है कि एक वक्त पर नीना गुप्ता का आलोकनाथ के साथ भी अफेयर था। दोनों एक टीवी शो के दौरान मिले थे। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए थे।

शारंगदेव से शादी की खबर

भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के बेटे शारंगदेव के साथ भी उनके अफेयर की बातें होती रही हैं।  दोनों ने एक साथ काम किया था। दोनों शादी तक करना चाहते थे लेकिन कहते हैं शारंग ने शादी से मना कर दिया था।

विवियन रिचर्ड्स से अफेयर

नीना का  अफेयर वेस्ट इंडीज की किक्रेट टीम के कप्तान विवियन रिचर्ड्स से भी चला। उनके इस इश्क से हर कोई रूबरू है। 1980 के दशक में वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम किक्रेट खेलने भारत आई थी। टीम के कप्तान विवियन रिचर्ड्स की छवि कैसेनोवा के तौर पर थी। उस वक्त वह शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे, लेकिन उस समय यह भी खबरें थी वह अपनी पत्नी से अलग हो गए और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे हैं। नीना और रिचर्ड्स एक पार्टी में मिले। दोनों एक दूसरे करीब आए थे। इसके बाद बिना विवियन से शादी करें नीना ने एक बेटी को भी जन्म दिया था, जिसका नाम मसाबा गुप्ता है। 

टॅग्स :नीना गुप्ताबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?