लाइव न्यूज़ :

हो गया खुलासा शाहिद-मीरा ने क्यों रखा बेटे का नाम 'जै़न'

By विवेक कुमार | Updated: September 10, 2018 14:42 IST

मीरा राजपूत ने पांच सितंबर को मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। शुक्रवार को वह बेटे के साथ घर लौट आईं।जिसके बाद दोनों कपल्स को बधाईयों का सिलसिला जारी है। 

Open in App

मुंबई, 10 सितम्बर: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने अपने बेटे का नाम जैन कपूर रखा है। जो कि थोड़ा हटकर है।  हर कोई जानना चाहता है कि शाहिद और मीरा ने अपने बेटे का नाम जैन क्यों रखा? अब शाहिद की मां नीलिमा अजीम ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। नीलिमा ने बताया कि शाहिद के बेटे का नाम जैन होगा इसका फैसला मीरा ने बेटे के जन्म से पहले ही कर लिया था।

नीलिमा ने कहा, 'जब मीशा का जन्म होना था तभी ये तय था कि लड़की हुई तो मीशा नाम होगा और लड़का हुआ तो जैन होगा। मुझे लग रहा था कि इस बार दोनों को बेटा होगा। मैंने ऐसा सपना में देखा था कि मीरा नन्हें बेटे को गोद में लिए खड़ी हैं।  

नीलिमा ने आगे बताया, 'मैंने शाहिद को बताया था कि मुझे 4 नाम पसंद हैं शाहिद, ईशान, जैन, कामरान। इन सब में से हमें 'जैन' नाम काफी पसंद आया। जिसे हमने फाइनल कर लिया था। मेरे बेटे शाहिद का परिवार अब पूरा हो गया है।  

बता दें कि मीरा राजपूत ने पांच सितंबर को मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। शुक्रवार को वह बेटे के साथ घर लौट आईं।जिसके बाद दोनों कपल्स को बधाईयों का सिलसिला जारी है। 

अगर वर्कफ्रंट की बात करे तो  शाहिद ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग ख़त्म की है । शूटिंग पूरी होने के बाद से ही वह मीरा के साथ समय बिता रहे थे। फिल्म 21 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में श्रद्धा कपूर, और यामी गौतम हैं। फिल्म की पूरी कहानी देश में हो रही बिजली समस्या पर बेस्ड है।  

टॅग्स :शाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस