लाइव न्यूज़ :

महेश भट्ट और उर्वशी रौतेला सहित राष्ट्रीय महिला आयोग ने 6 सेलेब्स को भेजा नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 6, 2020 19:40 IST

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने महेश भट्ट, उर्वशी रौतेला, ईशा गुप्ता, रणविजय सिंह, मौनी रॉय और प्रिंस नरूला के खिलाफ मानसिक और यौन शोषण मामले में नोटिस जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय महिला आयोग ने महेश भट्ट, उर्वशी रौतेला, ईशा गुप्ता, रणविजय सिंह, मौनी रॉय और प्रिंस नरूला के खिलाफ मानसिक और यौन शोषण मामले में नोटिस जारी किया हैसनी वर्मा के खिलाफ मॉडलिंग और प्रॉजेक्ट दिलाने के बहाने लड़कियों को ब्लैकमेल करने और यौन उत्पीड़न के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई थी

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने महेश भट्ट, उर्वशी रौतेला, ईशा गुप्ता, रणविजय सिंह, मौनी रॉय और प्रिंस नरूला के खिलाफ नोटिस जारी की है। ये नोटिस मानसिक और यौन शोषण मामले में जारी की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता और परी फॉर इंडिया की संस्थापक योगिता भायना के बाद गवाह के रूप में बयान दर्ज कराने के लिए इन बॉलीवुड स्टार्स को कहा गया है। 

दरअसल, आईएमजी वेंचर्स के प्रमोटर सनी वर्मा के खिलाफ योगिता भायना ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि सनी वर्मा मॉडलिंग और प्रॉजेक्ट दिलाने के बहाने लड़कियों को ब्लैकमेल और उनका यौन उत्पीड़न करता था। इसी सिलसिले में सनी इके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। वहीं, सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिखा, 'सभी संभव तरीकों के माध्यम से आयोग के सामने पेश होने के निर्देश के बावजूद, इन सभी लोगों ने न तो प्रतिक्रिया देने की जहमत उठाई है और न ही निर्धारित बैठक में हिस्सा लिया है।'

यही नहीं, एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिखा, 'एनसीडब्ल्यू ने उनकी गैर-उपस्थिति पर गंभीरता से ध्यान दिया है। बैठक अगली तारीख यानी 18 अगस्त को सुबह 11.30 बजे के लिए के लिए स्थगित कर दी गई है। आपको फिर से औपचारिक नोटिस भेजे जाएंगे और अनुपस्थित होने पर हमारी प्रक्रियाओं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।' वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेश भट्ट का इसपर बयान सामने आया है। उनका कहना है कि ऐसी किसी भी कंपनी के साथ जुड़े नहीं हैं।

टॅग्स :महेश भट्टउर्वशी रौतेला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्मः युवराज, रैना, उथप्पा, धवन, सूद, चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और उर्वशी रौतेला से पूछ्ताछ, अवैध संपति पर जल्द डंडा!

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

भारतकौन हैं रिया सिंघा, जो मिस यूनिवर्स 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी? जानें उनके बारे में सबकुछ

भोजपुरीसपना चौधरी की बायोग्राफी पर विनय भारद्वाज संग महेश भट्ट कर रहे काम, टीजर हुआ आउट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?