लाइव न्यूज़ :

Navratri 2022: गोविंदा संग झूमे लोग, गुलशन ग्रोवर और महिमा चौधरी ने किया धमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2022 21:19 IST

Navratri 2022: गोविंदा के साथ इस कार्यक्रम में मशहूर विलेन गुलशन ग्रोवर और महिमा चौधरी भी नजर आईं।

Open in App
ठळक मुद्देपाखी हेगड़े और रानी चटर्जी ने भी खूब समा बांधा।कार्यक्रम की शुरुआत रानी चटर्जी के डांस से हुई।

Navratri 2022: बॉलीवुड में अपनी अदाकारी और ठुमका पर सबको नचाने वाले सुपर स्टार गोविंदाबिहार की राजधानी पटना में डांडिया रास 2.0 में शामिल हुए। इस मौके पर पटना की जनता ने उनके साथ मिलकर खूब धमाल किया। गोविंदा ने कहा कि बिहार के दर्शकों ने ही बड़ा बनाया है।

बिहार आना उनका सफल रहा। गोविंदा के साथ इस कार्यक्रम में मशहूर विलेन गुलशन ग्रोवर और महिमा चौधरी भी नजर आईं। डांडिया नाइट को अपने परफॉर्मेंस से यादगार बना दिया। कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि डांडिया रास 2.0 में भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्री पाखी हेगड़े और रानी चटर्जी ने भी खूब समा बांधा।

इस दौरान एंकरिंग रवि रंजन और माही ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत रानी चटर्जी के डांस से हुई। उसके बाद खुश्बू उत्तम की सुरीली आवाज पर वहां मौजूद लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। अमरीश सिंह और अलीशा अली खान ने भी अपने पावर पैक डांस से लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया।

के के गोस्वामी, श्यामली श्रीवास्तव और हितेश्वर ने भी खूब धमाल किया। इस कार्यक्रम में प्रोड्यूसर डायरेक्टर लाल बाबू पंडित, अशोक प्रसाद भी शामिल हुए। कृति वर्मा ने अपने एंकरिंग से कार्यक्रम का शानदार संयोजन किया।  जैसे जैसे शाम ढल रही थी, डांडिया रास में मनोरंजन का रंग चढ़ता ही जा रहा था।

पाखी हेगड़े ने अपने और डांडिया के गाने पर खूब धमाल किया तो कृष्ण कुमार और माही का भी जवाब नहीं था। पंकज केसरी ने अपने डायलॉग से सबों का दिल जीता। फिर बारी आई गोविंदा, महिमा चौधरी और गुलशन ग्रोवर का, जिनके रंग में रंगने में पटना के लोगों को वक्त नहीं लगा। सभी इस खूबसूरत शाम को अपने फोन में कैद करते नजर आए।

टॅग्स :पटनाभोजपुरीगोविंदाबिहारनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?