लाइव न्यूज़ :

क्या नरगिस फाखरी ने करवाई है लिप सर्जरी? फैंस को नहीं आया रास, कर दिया ट्रोल

By वैशाली कुमारी | Updated: August 3, 2021 20:15 IST

नरगिस फाखरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जो उनके बोन्स को कतई रास नहीं आ रही है और लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे अपने इस नए लुक में नरगिस फाखरी ने ब्लॉन्ड बाल किए हैं और फैन्स ने उनके लिप्स में दिख रहे फर्क को नोटिस कियाकुछ समय पहले नरगिस फाखरी ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए प्लास्टिक सर्जरी को लेकर बातचीत की थी

 नरगिस फाखरी वैसे तो बालीवुड से दूर हैं, लेकिन इन दिनों वो अपने निजी रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी उनके अपने बॉयफ्रेंड संग छुट्टियों की तस्वीर वायरल होती है तो कभी उनका इटली में खाना बनाने का वीडियो वायरल हो जाता है।

इसी सिलसिले में अब  नरगिस फाखरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है जो उनके फैंस को कतई रास नहीं आ रही है और लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में नर्गिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उनका पूरा लुक बदला हुआ नजर आ रहा है।

अपने इस नए लुक में नरगिस ने ब्लॉन्ड बाल किए हैं और फैन्स ने उनके लिप्स में दिख रहे फर्क को नोटिस किया। हालांकि कुछ लोगों को नरगिस फाखरी का ये लुक बहुत ही पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ लोग उनके इस लुक को देखने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुना रहे हैं।

होंठों को देख, फैन्स बोले ये क्या किया 

कुछ लोगों को नरगिस फाखरी का लुक तो पसंद आ रहा है, लेकिन कई लोगों को ऐसा लगता है कि नरगिस फाखरी के होठों की वजह से उनका पूरा लुक खराब हो गया है। कई यूजर्स नरगिस फाखरी के इस ट्रांसफ़ोरमेशन से नाखुश नजर आ रहे हैं। किसी ने उनके इस लुक को गंदा कहा तो किसी ने कहा कि उनहोंने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है। खैर डिफरेन्ट हेयर स्टाइल और डार्क लिपस्टिक में नजर आ रही नर्गिस ने ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी हुई है।

यूजर्स ने किए मज़ेदार कमेंट्स 

नरगिस फाखरी की तसवीरों को देखकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हे भगवान ये लड़की प्लास्टिक सर्जरी से पहले ही खूबसूरत थी, पता नहीं इनके दिमाग में क्या आया कि उन्होने सर्जरी करवा ली। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपने अपना नैचुरल लुक खो दिया तो वही अन्य यूजर ने तो उन्हें भूतनी और डोनल्ड डक तक कह डाला।

कुछ समय पहले फाखरी ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर की थी बात 

कुछ समय पहले नरगिस फाखरी ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए प्लास्टिक सर्जरी को लेकर बातचीत की थी। उन्होने कहा था कि अगर मुझे ये करना ठीक लगता है तो मैं करूंगी। बता दें कि नरगिस फाखरी की पहले की और अब की तस्वीरों में उनके होंठ में काफी अंतर है।

टॅग्स :नरगिस फाकरीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!