लाइव न्यूज़ :

#MeToo:तनुश्री दत्ता पर 25 करोड़ के मानहानि के दावे के बाद एक और आफत, हाईकोर्ट ने जारी किया निर्देश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 12, 2020 13:43 IST

तनुश्री दत्ता पहले ही नाना पाटेकर के एनजीओ पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। तनुश्री कोर्ट में अनुपस्थित रही जिसके बाद न्यायमूर्ति एके मेनन ने एनजीओ को राहत प्रदान की।

Open in App
ठळक मुद्देतनुश्रूी दत्त काफी समय से मीडिया और फिल्म से दूर थीं।तनुश्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाना पाटेकर के नाम और फाउंडेशन के खिलाफ आरोप लगाने से रोक दिया है।

तनुश्रूी दत्त काफी समय से मीडिया और फिल्म से दूर थीं। वह उस वक्त सुर्खियों में एक बार फिर से आएं थीं जब उन्होंने एक्टर नाना पाटेकर पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में अब नाना पाटेकर के एनजीओ नाम फाउंटेशन ने तनुश्री दत्ता पर 25 करोड़ का मानहानि का दावा ठोका है। तनुश्री की मुसीबतें यहीं नहीं रुकी हैं। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने तनुश्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाना पाटेकर के नाम और फाउंडेशन के खिलाफ आरोप लगाने से रोक दिया है।

तनुश्री दत्ता पहले ही नाना पाटेकर के एनजीओ पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।  तनुश्री कोर्ट में अनुपस्थित रही जिसके बाद न्यायमूर्ति एके मेनन ने एनजीओ को राहत प्रदान की।मुंबई मिरर की खबर के अनुसार हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में नाना पाटेकर और मकरंद अनासपुरे के द्वारा शुरू किए गए इस एनजीओ ने कहा है ति वह लगातार किसानों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

लेकिन तनुश्री दत्त ने प्रेस कॉन्प्रेंस करके एनजीओ पर झूठ आरोप लगाए जिससे फाउंडेशन की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची है।  दरअसल हाल ही में मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि पुलिस द्वारा उनके यौन उत्पीड़न के केस को बंद किए जाने के खिलाफ उन्होंने एक याचिका दायर की है। 

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कहा था कि वह फाउंटेशन के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करेंगी। तनुश्री ने कहा कि पिछली बार जब नाना ने मुझे रोकने के लिए मानहानि की तो मैंने पुलिस शिकायत से जवाब दिया था। मैं एक प्रतिभाशाली एक्ट्रेस हुआ करती थी लेकिन इन लोगों के द्वारा लगातार परेशान करने के बाद मेरा करियर एक तरह से रुक गया।

गौरतलब है कि करीब दो साल पहले तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' पर साल 2008 में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए भारतीय सिनेमा जगत में मीटू अभियान के तहत पहला आरोप लगाया था। 

टॅग्स :# मी टूतनुश्री दत्तानाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?