लाइव न्यूज़ :

अरसे से हीरोइनों का शोषण करते आ रहे हैं नाना पाटेकर, कोई आवाज नहीं उठाताः तनुश्री दत्ता

By भारती द्विवेदी | Updated: September 26, 2018 11:32 IST

उन्होंने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं।

Open in App

मुंबई, 26 सितंबर:बॉलीवुड में फिल्म 'आशिकी बनाया आपने से' धमाकेदार शुरुआत करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता लंबे समय से ग्लैमर वर्ल्ड से दूर थीं। लेकिन आजकल वो फिर से सुर्खियों में हैं। तनुश्री ने बॉलीवुड में काम करने को दौरान अपने साथ हुए छेड़छाड़ के खिलाफ जूम टीवी को एक इंटरव्यू दिया है। अपने इंटरव्यू में तनु ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाया है। अपने वीडियो इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा है- 'फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि नाना पाटेकर का रवैया महिलाओं के प्रति बुरा रहा है। महिलाओं को प्रताड़ित करने का उनका इतिहास रहा है। लेकिन कभी किसी ने इस के खिलाफ आवाज नहीं उठाई।'

उन्होंने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। फिल्म 'हॉर्न ओके' की सेट की घटना को याद करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि मेरे साथ जो घटना हुई उसके बाद नाना पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी को बुलाया और सेट पर तोड़फोड़ करवाया। उसके बाद प्रोड्यूसर ने उस घटना की पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया।

एक तरफ राजनीतिक दल के कार्यकर्ता था और दूसरी तरफ मीडिया। उनलोगों ने मेरी कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।जिसका बाद मैं मेरे पिता ने प्रोड्यूसर से कहा कि हम जा रहे हैं। साथ ही ये भी कहा कि वो एक्टर पिछले दो दिनों से मेरी बेटी को परेशान कर रहा है। मेरी बेटी उसके साथ डांस नहीं करेगी। आप सोच लो कि क्या करना है।

गौरतलब है कि हॉलीवुड से शुरू हुई #MeToo कैंपेन के तहत बात करते हुए अभिनेत्री ने साल 2008 में अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर बात की है। तनुश्री दत्त ने साल 2010 में फिल्म 'अपार्टमेंट' में दिखी थीं, उसके बाद वो बॉलीवुड को बॉय कह अमेरिका चली गई थीं। हाल ही में वो भारत लौटी हैं।

टॅग्स :तनुश्री दत्ताबॉलीवुडनाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?