'नमस्ते इंग्लैंड' का पहला गाना 'तेरे लिए' हुआ रिलीज, नजर आई अर्जुन -परिणीति की खूबसूरत जोड़ी

By विवेक कुमार | Published: September 11, 2018 03:59 PM2018-09-11T15:59:45+5:302018-09-11T16:24:35+5:30

Namaste England Song Tere liye Out: फिल्म में परिणीति चोपड़ा फिल्म में एक इंडिपेंडेंट वुमन बनना चाहती हैं, जिसके लिए वह इंग्लैंड चली जाती है। जिसके बाद अर्जुन कपूर उन्हें वापस इंडिया लाने के लिए इंग्लैंड पहुंच जाते हैं।

Namaste England song Tere liye out staring Arjun kapoor and parineeti chopra | 'नमस्ते इंग्लैंड' का पहला गाना 'तेरे लिए' हुआ रिलीज, नजर आई अर्जुन -परिणीति की खूबसूरत जोड़ी

'नमस्ते इंग्लैंड' का पहला गाना 'तेरे लिए' हुआ रिलीज, नजर आई अर्जुन -परिणीति की खूबसूरत जोड़ी

मुंबई, 11 सितम्बर: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का पहला गाना 'तेरे लिए' रिलीज हो चुका है। इस रोमांटिक सान्ग को पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम और अकांक्षा भंडारी ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल को जावेद अख्तर ने लिखा है और मनन शाह ने इसे कम्पोज किया है। फिल्म के इस गाने को अर्जुन  और परिणीति  पर फिल्माया  गया है। जिसमें दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री साफ नजर आ रही है।

अभी हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन अमृतलाल शाह ने किया है। नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

आपको बता दें कि इससे दोनों स्टार्स की जोड़ी साथ में फिल्म 'इश्कजादे' में नजर आई थी। जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। 

अगर नमस्ते इंग्लैंड के बारे में बात करे तो फिल्म में परिणीति चोपड़ा फिल्म में एक इंडिपेंडेंट वुमन बनना चाहती हैं, जिसके लिए वह इंग्लैंड चली जाती है। जिसके बाद अर्जुन कपूर उन्हें वापस इंडिया लाने के लिए इंग्लैंड पहुंच जाते हैं। फिल्म में दोनों की लव स्टोरी और जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।    

बता दें कि नमस्ते इंग्लैंड 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सिक्वल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ थीं।  पहला पार्ट 'नमस्ते लंदन' को भी विपुल अमृतलाल शाह ने ही डायरेक्ट किया था।  

English summary :
Namaste England Song Tere liye Released: Arjun Kapoor and Parineeti Chopra's 'Namaste England' movie romantic song "Tere Toe" have been released. This romantic song sing by Pakistani singer Atif Aslam and Akanksha Bhandari.


Web Title: Namaste England song Tere liye out staring Arjun kapoor and parineeti chopra

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे