लाइव न्यूज़ :

दिशा सालियन मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा बयान- न्यूड नहीं मिली थी बॉडी, दोस्त अंकिता से हुई थी आखिरी बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2020 16:32 IST

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन मामले को लेकर मुंबई पुलिस का बयान सामने आया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन-11 विशाल ठाकुर का कहना है कि दिशा की बॉडी न्यूड नहीं मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिशा सालियन की मौत के बारे में कई तरह की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब इस मामले पर मुंबई पुलिस ने बताया है कि दिशा की बॉडी न्यूड मिलने की खबरें बिल्कुल झूठी हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग दो महीने हो गए हैं। मगर अभी भी फैंस और कई सेलेब्स इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं। मालूम हो, दिवंगत अभिनेता 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियान को लेकर भी कई तरह की बातें हो रही हैं। दरअसल, अब मुंबई पुलिस का बयान सामने आया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन-11 विशाल ठाकुर ने बताया है कि दिशा की मौत के बारे में चल रही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स गलत हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिशा की बॉडी न्यूड मिली थी, लेकिन ऐसा नहीं है। ये रिपोर्ट्स गलत हैं। 

डीसीपी विशाल ठाकुर ने  बताया कि जब दिशा की बॉडी मिली तब पुलिस ने तुरंत वहां पहुंच कर शव का पंचनामा किया। उन्होंने यह भी बताया है कि मौके पर दिशा सालियन के माता-पिता भी मौजूद थे। डीसीपी ठाकुर ने ये भी बताया कि दिशा ने अपनी मौत से पहले आखिरी कॉल अपनी दोस्त अंकिता को की थी। उन्होंने बताया कि अंकिता के साथ ही लगभग 20-25 लोगों के बयान अभी तक दर्ज किए गए हैं। बता दें कि दिशा सालियन ने 8 जून को मुंबई के मलाड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत की 14 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी।

मालूम हो, पटना पुलिस की एसआईटी ने शनिवार को दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक किया था। इस रिपोर्ट में कई बातों का खुलासा किया गया। बताया जा रहा है कि दिशा की मौत हुई उस वक्त उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। यह बात अब तक मुंबई पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है। सूत्रों की मानें तो पटना पुलिस को शुरू से ही शक था कि दिशा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि इस मामले में कोई और राज छिपा है। पटना पुलिस जब इस मामले की जांच करने की कोशिश की तो मुंबई पुलिस से उन्हें सहयोग नहीं मिला। मुंबई पुलिस ने यहां तक कह दिया कि दिशा के केस से जुड़ी फाइलें डिलिट हो गई हैं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?