एकता कपूर के महाभारत की मॉडर्न द्रौपदी को देख भड़के मुकेश खन्ना, कहा- संस्कृति को मॉडर्न करोगी तो खत्म हो जाओगी

By अमित कुमार | Published: April 8, 2020 03:22 PM2020-04-08T15:22:39+5:302020-04-08T15:22:39+5:30

बी. आर. चोपड़ा के 'महाभारत' में मुकेश खन्ना के किरदार को फैंस से खासा प्यार मिला था। ऐसे में एकता कपूर के नए 'महाभारत' में इस तरह की गड़बड़ी को देख मुकेश खन्ना खुद पर कंट्रोल नहीं रख सकें।

Mukesh Khanna slams Ekta Kapoor for new Mahabharat put a tattoo on Draupadi shoulder | एकता कपूर के महाभारत की मॉडर्न द्रौपदी को देख भड़के मुकेश खन्ना, कहा- संस्कृति को मॉडर्न करोगी तो खत्म हो जाओगी

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlights'शक्तिमान' के अलावा मुकेश खन्ना ने बी. आर. चोपड़ा के 'महाभारत' (1988) में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था।एकता कपूर के महाभारत को इस तरह पेश करने के अंदाज से मुकेश खन्ना खासा नाराज नजर आए।

देशभर में लॉकडाउन की वजह से एक बार फिर दूरदर्शन पर पुराने शो की वापसी हुई है। इस लिस्ट में मुकेश खन्ना का पॉपुलर शो 'शक्तिमान' का नाम भी शामिल है। 'शक्तिमान' को लोगों से आज भी उसी तरह का प्यार मिल रहा है जो सालों पहले मिला करता था। यंगर जनरेशन के लिए अब मुकेश खन्ना 'शक्तिमान' का नया संस्करण ला रहे हैं। 

'शक्तिमान' के अलावा मुकेश खन्ना ने बी. आर. चोपड़ा के 'महाभारत' (1988) में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था। इस शो से भी लोगों से उन्हें बेशुमार प्यार मिला। हाल ही में मुकेश खन्ना फिल्म और टीवी शो प्रोड्यूसर एकता कपूर पर भड़क गए। दरअसल, साल 2008 में एकता कपूर ने 'कहानी हमारे महाभारत की' नाम से शो बनाया था और इसमें उन्होंने द्रौपदी के कंधे पर टैटू दिखाया था। 

एकता कपूर के महाभारत को इस तरह पेश करने के अंदाज से मुकेश खन्ना खासा नाराज नजर आए। मुकेश खन्ना ने कहा कि एकता कपूर ने महाभारत मॉडर्न लोगों के लिए बनाया था। संस्कृति कभी मॉडर्न नहीं हो सकती पुत्री (एकता)। जिस दिन संस्कृति को मॉडर्न करोगी, खत्म हो जाओगी।" रामायण और महाभारत सिर्फ पौराणिक नहीं हैं, बल्कि ये हमारे इतिहास हैं।

Web Title: Mukesh Khanna slams Ekta Kapoor for new Mahabharat put a tattoo on Draupadi shoulder

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे