नई दिल्लीः आनंदवन क्रिएशन्स और सुलभा कला कृति के बैनर तले बनी फिल्म “राम्या” 13 मार्च 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। निर्देशक संतोष परब की यह फिल्म अपनी दमदार स्टार कास्ट और दिलचस्प कहानी की वजह से पहले ही चर्चा में है। ट्रेलर और प्रचार सामग्री को देखकर माना जा रहा है कि यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक भावनात्मक कहानी भी देगी।
फिल्म की कहानी सुनील राजन और संतोष परब ने तैयार की है, जबकि स्क्रीनप्ले अभिनव आनंद निराला ने लिखा है। कहानी में ड्रामा, इमोशन और एक्शन का अच्छा मिश्रण देखने को मिलने की उम्मीद है। संवाद संतोष परब, अभिनव आनंद निराला और आरती साहा ने लिखे हैं, जो फिल्म के किरदारों को मजबूती देने का काम करते हैं।
फिल्म में जनमेजय और समायरा राव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। उनके साथ सयाजी शिंदे, अशोक समर्थ, शीतल पाठक, दिव्यांक पाटीदार, पार्था अकरकर, गणेश यादव, प्रवीण मांजरेकर, विष्णु दुबे, अन्नपूर्णा विट्ठल और अनंत भान जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और मजबूत बनाती है।
फिल्म की सिनेमेटोग्राफी नवीन वी. मिश्रा ने की है, जबकि बिप्लाब दत्ता का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के माहौल को प्रभावशाली बनाने की उम्मीद जगाता है। एक्शन निर्देशन किंडर डब्ल्यू सिंह ने किया है और फिल्म का संपादन अमित के. कौशिक ने संभाला है।
कुल मिलाकर फिल्म “राम्या” अपनी कहानी, स्टार कास्ट और तकनीकी टीम के कारण रिलीज से पहले ही उत्सुकता पैदा कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 13 मार्च को रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।
फिल्म रिव्यू राम्याः
रेटिंगः 3.5/5