लाइव न्यूज़ :

Mirzapur 2: 'मिर्ज़ापुर 2' के भौकाल का इंतजार खत्म, दर्शकों के लिए अमेजन प्राइम ने आज ही किया रिलीज

By स्वाति सिंह | Updated: October 22, 2020 21:51 IST

मिर्जापुर के इलाक़ों में प्रतिशोध, षड्यंत्र, रोमांस, ड्रामा और दुर्जेय नारी शक्ति की असंख्य परतों के ज़रिए नई कहानी, गन, ड्रग्स और अधर्म की गंदी दुनिया में इसका कथानक और भी गहरा होता चला जाता है।

Open in App

अमेजन प्राइम की चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर 2 का प्रीमियर 22 अक्टूबर को ही शुरू हो गया है। इस ब्लॉकबस्टर सीरीज का फैन्स पिछले काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे ऐसे में अमेजन प्राइम ने कुछ घंटे पहले की इसे रिलीज कर दिया। 'मिर्जापुर 2' के सभी 10 पार्ट को गुरुवार को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किए गए हैं। अगर आप प्राइम मेंबर हैं तो इसे यहां आसानी से देख सकते हैं।

मिर्जापुर के इलाक़ों में प्रतिशोध, षड्यंत्र, रोमांस, ड्रामा और दुर्जेय नारी शक्ति की असंख्य परतों के ज़रिए नई कहानी, गन, ड्रग्स और अधर्म की गंदी दुनिया में इसका कथानक और भी गहरा होता चला जाता है। सीजन में दिखाया गया था कि कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) का लड़का मुन्ना (दिव्येंदु शर्मा) बदला लेने के लिए बबलू पंडित (विक्रांत मैसी) और श्रिया पिलगांवकर के किरदार को मार देता है।

इस बार गुड्डू पंडित (अली फजल) और गोलू (श्वेता त्रिपाठी) कालीन भैया से बदला और मिर्जापुर दोनों लेने के लिए वापस आए हैं। साथ में कुछ नए किरदारों की भी धाकड़ एंट्री हुई है।

2018 में आया था 'मिर्जापुर' का पहला सीजन

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं ने प्रड्यूस किया है। बता दें कि सीरीज का पहला सीजन 16 नवंबर, 2018 को स्ट्रीम किया गया था। पहला सीजन काफी सफल रहा था। दर्शक 'मिर्जापुर 2' के लिए काफी बेताब थे।

    टॅग्स :मिर्जापुर
    Open in App

    संबंधित खबरें

    बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

    ज़रा हटकेVIDEO: मिर्जापुर में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत

    भारतUP: मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन के गलत साइड से उतरने पर 4 यात्री कुचले

    ज़रा हटकेVIDEO: नहीं देंगे पैसा, जो करना है कर लो... इंस्‍पेक्‍टर साहब का वीडियो वायरल

    क्राइम अलर्टVIDEO: स्टेशन पर CRPF जवान पर कांवड़ियों का हमला, लात-घूंसों और थप्पड़ों की होती रही बौछार; 7 गिरफ्तार

    बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

    बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

    बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

    बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

    बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

    बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस