40 फिल्मों में काम किया, सड़क हादसे में अभिनेता कोल्लम सुधी की गई जान, उल्लास अरूर, बीनू आदिमाली और महेश घायल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 5, 2023 04:30 PM2023-06-05T16:30:45+5:302023-06-05T16:35:19+5:30
पुलिस ने बताया कि कार में सुधी (39), उल्लास अरूर, बीनू आदिमाली और महेश सवार थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे कैपामंगलम में कार एक ट्रक से टकरा गई।
तृश्शूरः अभिनेता कोल्लम सुधी का यहां सड़क हादसे में सोमवार तड़के निधन हो गया। हादसे में तीन अन्य कलाकार भी घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार में सुधी (39), उल्लास अरूर, बीनू आदिमाली और महेश सवार थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे कैपामंगलम में कार एक ट्रक से टकरा गई।
सभी कलाकार शूटिंग से लौट रहे थे। पुलिस ने कहा, ‘‘ यह आमने-सामने की टक्कर थी। उन सभी को अस्पताल ले जाया गया। सुधी ने दम तोड़ दिया। अन्य तीन का इलाज जारी है।’’ इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सुधी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Mimicry artist Kollam Sudhi dies in road accident
— ANI Digital (@ani_digital) June 5, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/5THnnvKWW9#KollamSudhi#roadaccident#Thrissurpic.twitter.com/6Xe5KMagzS
पारिवारिक सूत्रों ने बातया कि शव को एक निजी चैनल के कोच्चि स्थित एक कार्यालय ले जाया जाएगा, ताकि जनता और सुधी के सह-कलाकार उन्हें अंतिम विदाई दे पाएं। इसके बाद शव को शाम के समय कोट्टायम ले जाया जाएगा। सूत्रों ने कहा, ‘‘ उनका अंतिम संस्कार कोट्टायम में उनकी पत्नी के घर पर किया जाएगा।’’ सुधी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।
पुलिस ने बताया कि अभिनेता सुधी कार में आगे की सीट पर बैठे थे। अन्य कलाकारों की हालत अब स्थिर है। सुधी ने ‘कट्टापनयिले रितिक रोशन’, ‘कुट्टानदन मरप्पापा’, ‘तीता रप्पयी’, ‘वकातिरीवु, एन इंटरनेशनल स्कूल स्टोरी’ और ‘केशु ई विदिन्ते नाधन’ सहित करीब 40 फिल्मों काम किया है। सुधी ने कई धारावाहिकों में हास्य भूमिकाएं भी निभाईं, जिन्हें लोगों ने काफी सराहा।