लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइन डे से पहले बेहद रोमांटिक हुए मिलिंद-अंकिता, शेयर की 'किस' करते हुए की फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2019 08:27 IST

वैंलेटाइन से पहले मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता भी रोमांटिक हुए हैं, इसका प्रूफ शेयर की गई फोटो है।

Open in App

वैलेंटाइन्स डे का मौका है और हर एक कपल अपने साथी के साथ अपने प्यार को मान रहा है। ऐसे में मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता भी इसी लिस्ट में शामिल हो गई हैं। अंकिता ने एक रोमांटिक फोटो शेयर की है जिससे साफ हो रहा है कि वैलेंटाइन को लेकर दोनों कितना रोमांटिंक हैं।

मिलिंद को किस करते हुए की फोटो शेयर करते हुए अंकिता ने एक प्यारा कैप्शन लिखा। अंकिता ने लिखा, इस रौशनी से दिल का हर अंधेरा कोना रोशन हो जाता है। तुम्हारे साथ में और भी गहराइयों में जाना चाहती हूं। हमारे अंदर का जादू और भी बेहतर होता जा रहा है। जिसके बाद दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है।

बीते साल अप्रैल में एक्टर ने गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर से शादी की थी। दोनों की शादी काफी सुर्खियों में रही क्योंकि अंकिता, मिलिंद से कई साल छोटी हैं। दोनों के ऐज डिफ्रेंस को लेकर कई लोगों ने सवाल किया, लेकिन दोनों ने इस डिफ्रेंस को अपने प्यार के बीच में नहीं आने दिया।

कुछ दिनों पहले मिलिंद ने दोनों के उम्र को लेकर कहा था, 'मैं उम्र के बीच फासले को कोई महत्व नहीं देता। 2 लोग हमेशा अलग होते हैं, फिर चाहे वो उम्र को लेकर हो, बैकग्राउंड को लेकर या संस्कृति, इसलिए मुझे उम्र को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं हुई।'

यूं शुरू हुई थी प्रेम कहानी

मिलिंद ने खुद एक साक्षात्कार में अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि फरवरी 2014 में पहली बार मैं अंकिता से चेन्नई में एक नाइट क्लब में मिला था। मैं नाइट क्लब कभी नहीं जाता, लेकिन उस दिन शायद पहली बार ही गया था और मैं किसी और के साथ डांस कर रहा था, तभी मेरी नजर अंकिता पर पड़ी। उस समय उसे देखते ही मेरे मुंह से निकला 'ओ माय गॉड ये कौन है? ।

हाय हौलो के बाद  मैंने उसे जाकर अपना नंबर दिया और कहा कि वो कभी भी मुझे कॉल कर सकती है। अगले दिन उसका कॉल आया और हमारी मुलाकातें शुरू हो गईं। ये बात उस समय वह एयर एशिया में चेन्नई में काम कर रही थी। वो मुंबई आना चाहती थी, इसलिए उसने रिजाइन कर दिया। क्योंकि मुंबई में एयर एशिया का कोई ऑफिस नहीं था।

लोगों की प्रतिक्रिया पर खुश हुए थे दोनों

मिलिंद और अंकिता की डेटिंग शुरू हुई तो सोशल मीडिया पर ये कपल छा गया। उस दौरान मीडिया में खबरें आने लगीं कि दोनों की उम्र में दोगुने का अंतर है। मिलिंद ने इस पर बात करते हुए कहा कि वे इन सब खबरों से परेशान नहीं होतेस वे इन्हें मनोरंजन के तौर पर लेते हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे ये सब चीजें परेशान नहीं बल्कि खुशी देती हैं। मुझे खुशी देती हैं कि लोगों को हमारी लवस्टोरी में इतना इंट्रेस्ट है।

टॅग्स :मिलिंद सोमनवैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?