मिया खलीफा ने कर ली है शादी! सोशल मीडिया पर इस अंदाज में किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 21, 2020 10:14 AM2020-04-21T10:14:19+5:302020-04-21T10:14:19+5:30

मिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है , जिससे साफ हुआ है कि दोनों ने शादी कर ली है।

mia khalifa married her boyfriend robert sandberg | मिया खलीफा ने कर ली है शादी! सोशल मीडिया पर इस अंदाज में किया खुलासा

मिया खलीफा ने कर ली है शादी! सोशल मीडिया पर इस अंदाज में किया खुलासा

Highlightsएक्स एडल्ट एक्ट्रेस मिया खलीफा (Mia Khalifa) के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है।मिया खलीफा ने शादी कर ली है।

एक्स एडल्ट एक्ट्रेस मिया खलीफा (Mia Khalifa) के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। मिया खलीफा ने शादी कर ली है।  हाल ही में मिया ने अपनी शादी के कैसिंल होने की जानकारी दी थी।कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से दुनिया में फैली तबाही को देखते हुए उन्होंने अपनी शादी को पोस्टपोन करने का फैसला लिया था। लेकिन अब मिया के एक पोस्ट से साफ हो रहा है कि उन्होंने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है।

मिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है , जिससे साफ हुआ है कि दोनों ने शादी कर ली है। दरअसल मिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में वह अपने बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ नजर आ रही हैं।


इस वीडियो में मिया बाथरोब में नजर आ रही हैं।जबकि उनके बॉयफ्रेंड सोफे पर लेटे नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने में काफी नॉर्मल है। लेकिन इस वीडियो में जो मिया ने जो लिखा है वह नॉर्मल नहीं है। मिला ने लिखा है कि  मेरे पति जो कि एक अहम कर्मचारी हैं, वह छुट्टी के दिन मेरे साथ ऐसे हैंगआउट कर रहे हैं।

मिया के द्वारा के बात लिखे जाने से हर किसी को लग रहा है कि रॉबर्ट के साथ उन्होंने शादी कर ली है।इस साल मार्च में मिया खलीफा ने बॉयफ्रेंड सैंडबर्ग संग अपनी शादी का ऐलान किया था। मिया ने बताया था कि सैंडबर्ग उनसे शादी करना चाहते हैं। इस बात की जानकारी खुद मिया ने सोशल मीडिया पर दी थी। मिया की ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले 2011 में उन्होंने शादी की थी और 2016 में तलाक ले लिया था।

Web Title: mia khalifa married her boyfriend robert sandberg

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे