देश भर में #MeToo कैंपेन तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। एक के बाद एक सेलेब इस की चपेट में नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ एक दूसरे के पक्ष में भी खड़े नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब इस मुद्दे पर स्वरों की कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी राय रखी है।
खबर के अनुसार लता मंगेशकर ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा है कि हर महिला की गरिमा का हमेशा सम्मान होना चाहिए। ये उनका अधिकारी है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ कोई भी खराब व्यवहार करने वाला बच नहीं सकता था।
लता जी ने ये बात अपनी बहन मीना की जीवनी पर लिखी किताब के लॉन्च के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ये बात ये मेरी बहन से ज्यादा कौन जान सकता है। मीटू पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर कामकाजी महिला को स्पेस देना चाहिए जिसकी वह अधिकारी है। अगर इसमें कोई जबरदस्ती हस्तक्षेप करने का प्रयास करता है तो इसके बदले उसे सीख जरूर मिलनी चाहिए।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी #MeToo अभियान एक्शन मोड में आ चुका है। इस अभियान के तहत अब तक नाना पाटेकर, अलोक नाथ, विकास बहल, रजत कपूर, कैलाश खेर, अभिजीत भट्टाचार्य, सुभाष घई, साजिद खान, शक्ति कपूर, सुभाष कपूर, चेतन भगत और पियूष मिश्रा जैसे कई सेलेब फंस चुके हैं।