लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस के पिता के साथ हुई लूटपाट, तो अरविंद केजरीवाल को ट्वीट कर कहा- यही है आपकी सुरक्षा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 6, 2020 06:58 IST

साउथ इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने के बाद एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) बॉलीवुड मे 2014 में फिल्म ‘गैंग ऑफ घोस्टस’ से कदम रखा था

Open in App
ठळक मुद्देबहन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) के पिता सुदेश चोपड़ा (Sudesh Chopra) के साथ दिल्ली में सरेआम लूटपाट की खबर प्रकाश में आई मीरा के पिता के साथ हाल ही में दिल्ली में लूटपाट की गई है।

बॉलीवुड एक्टर और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन बहन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) के पिता सुदेश चोपड़ा (Sudesh Chopra) के साथ दिल्ली में सरेआम लूटपाट की खबर प्रकाश में आई है।मीरा के पिता के साथ हाल ही में दिल्ली में लूटपाट की गई है।  खबर के अनुसार एक्ट्रेस के पिता के साथ ये वाक्या उस वक्त हुआ जब वह टहल रहे थे।

मीरा के पिता अपने घर के पास टहल रहे थे जब दो लोगों ने उन्हें चाकू दिखाकर उनके साथ लूटपाट करने की कोशिश की और इस दौरान उनका फोन छीन लिया है। बस इस बात को लेकर मीरा ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से अपनी शिकायत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से सवाल किया कि क्या यही उनकी सुरक्षा व्यवस्था है?

मीरा चोपड़ा ने हाल ही में ट्विटर पर दिल्ली पुलिस और अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा है कि दिल्ली पुलिस मेरे पिता आज पुलिस कॉलोनी में टहल रहे थे। 2 लोग स्कूटर पर आए, उन्हें चाकू दिखाया और उनका फोन छीन लिया। क्या यही सुरक्षित दिल्ली की आप बात करते हैं? अपने इस ट्वीट में मीरा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी टैग किया है।

उनकी इस शिकायत पर जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, कृपया हमें अपना फोन नंबर दें और बताएं कि ये कौनसी पुलिस कॉलोनी की घटना है।

मीरा ने लिखा, " डीसीपी नार्थ दिल्ली आपकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद. इस बात पर गर्व होता है कि हम अपनी पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा सुरक्षा में हैं। क्या छीन लिया गया ये इस बारे में नहीं है जबकि हमारे बुजुर्गों की रक्षा महत्वपूर्ण है।सम्मान दिल्ली पुलिस!"

साउथ इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने के बाद एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) बॉलीवुड मे 2014 में फिल्म ‘गैंग ऑफ घोस्टस’ से कदम रखा था। इसके अलावा मीरा ‘1920 London’ और ‘Section 375’ में भी नजर आईं। मीरा की बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड का भी एक मशहूर चेहरा हैं आपको बता दें कि मीरा और प्रियंका रिश्ते में कजिन सिस्टर्स हैं। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?