लाइव न्यूज़ :

मनोज बाजपेयी को मिला एशिया पैसेफिक स्क्रीन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, कही दिल की बात

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 22, 2019 21:00 IST

बाजपेयी ने देवाशीष के साथ ही फिल्म के अपने साथी कलाकारों- संतोष जिवेकर, इप्शिता समेत पूरी यूनिट के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस फिल्म के 2020 की पहली तिमाही में रिलीज होने की उम्मीद है।

Open in App

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने शुक्रवार को कहा कि फिल्म ‘भोंसले’ के लिये एशिया पैसेफिक स्क्रीन अवार्ड्स (एपीएसए) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत कर वह बहुत रोमांचित महसूस कर रहे हैं। बाजपेयी के लिये यह एपीएसए में दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार है।

इससे पहले उन्हें 2016 में फिल्म “अलीगढ़” के लिये सम्मानित किया गया था। देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पुलिस कांस्टेबल (बाजपेयी) की कहानी है जो प्रवासियों के संघर्ष और स्थानीय नेताओं से उनकी लड़ाई लड़ने की कोशिश करता है।

अभिनेता ने कहा कि पुरस्कार के लिये नामित होना अपने आप में ही एक सम्मान है और इसे जीतना गर्व की बात है। बाजपेयी ने एक बयान में कहा, “लेकिन इसे दूसरी बार जीतना और तीसरी बार पुरस्कार के लिये नामित होना मुझे अपने आप में पूर्णता का अहसास कराता है।

‘भोंसले’ के लिये इसे जीतना ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मेरे लिए बेहद खास फिल्म है। यह एक जुनूनी काम था। हम पिछले साढ़े चार सालों से इस फिल्म को बनाने की कोशिश कर रहे थे।” अभिनेता ने कहा कि कई फाइनेंसर आए और गए, इसलिये जिन लोगों ने पैसा लगाया उनके बिना यह फिल्म पूरी नहीं हो पाती।

बाजपेयी ने देवाशीष के साथ ही फिल्म के अपने साथी कलाकारों- संतोष जिवेकर, इप्शिता समेत पूरी यूनिट के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस फिल्म के 2020 की पहली तिमाही में रिलीज होने की उम्मीद है।

टॅग्स :मनोज बाजपेई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकोरोना संक्रमण की चपेट में आए मनोज बाजपेई, जानिए क्या है उनकी स्थिति

बॉलीवुड चुस्कीThe Family Man 2 Teaser: इस दिन रिलीज होगी 'द फैमिली मैन 2'

बॉलीवुड चुस्कीगुल पनाग ने साड़ी पहनकर लगाए पुश अप्स, देखें वायरल हो रहा वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ सिनेमाहाल में रिलीज, बेटी इरा के साथ आमिर खान देखने पहुंचे

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, लोटपोट कर देगी दिलजीत और मोनोज बाजपेयी की कॉमेडी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?