लाइव न्यूज़ :

मनोज बाजपेयी बोले- बॉलीवुड में नेपोटिज्म बहुत सालों से है, सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कही ये बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 21, 2023 16:18 IST

मनोज बाजपेयी ने 'बॉलीवुड और नेपोटिज्म' पर खुल कर अपनी राय रखी और कहा कि नेपोटिज्म बहुत सालों से है। पर बार-बार इसे एक्स्क्यूज बनाकर खुद को पीड़ित बताना, वह चीज गलत है। उन्होंने कहा कि अगर आपके अंदर टैलेंट नहीं है और नेपोटिज्म, नेपोटिज्म चिल्लाएंगे तो आपका कुछ नहीं हो सकता।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज बाजपेयी ने 'बॉलीवुड और नेपोटिज्म' पर खुल कर अपनी राय रखीकहा- किसी कलाकार की सबसे बड़ी ताकत उसकी काबिलियत हैकहा- आपको सिनेमा में काम नहीं मिल रहा तो आप थिएटर करिए

नई दिल्ली: 'बॉलीवुड और नेपोटिज्म' ये एक ऐसा संयोजन बन गया है कि जब भी कोई फिल्मी हस्ती किसी साक्षात्कार का सामना करती है तो उससे इससे जुड़ा सवाल जरूर पूछा जाता है। अब हाल ही में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इस मुद्दे पर खुल कर अपनी राय रखी है और कहा है कि किसी कलाकार की सबसे बड़ी ताकत उसकी काबिलियत है।

आजतक के कार्यक्रम सीधी बात में मनोज बाजपेयी ने कहा, "हम जैसे लोग जो बाहर से आए हैं वो नेपोटिज्म को मन से लगाना थोड़ा बंद कर दें। जो लोग बाहर से आ रहे हैं, उनका परिवार या उनके माता-पिता एक ही चीज है वो है उनकी काबिलियत। अगर आपके अंदर टैलेंट नहीं है और नेपोटिज्म, नेपोटिज्म चिल्लाएंगे तो आपका कुछ नहीं हो सकता। काम सीखकर मुझे काम मिला है। आपको सिनेमा में काम नहीं मिल रहा तो आप थिएटर करिए। नेपोटिज्म बहुत सालों से है। पर बार-बार इसे एक्स्क्यूज बनाकर खुद को पीड़ित बताना, वह चीज गलत है।"

बॉलीवुड में नेपेटिज्म और अलग-अलग समूहों की गुटबाजी की बात लंबे समय से हो रही है। इस पर सबसे ज्यादा जोर देकर बात करने की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुई। यहां तक कि ये राजनीतिक मुद्दा भी बन गया और इसे आधार बनाकर फिल्मों के बॉयकॉट की बात भी होने लगी। 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, "सुशांत को मानसिक तौर पर कई चीजें परेशान कर रही थीं। वो मेरे से डिसकस करता था। जिस तरह का एक्टर वो बनना चाहता था, वहां जाने के लिए बहुत सारी पॉलिटिक्स से गुजरना पड़ेगा। उस पोजीशन को लेने के लिए बहुत राजनीति होती है तो सुशांत वह नहीं झेल पा रहा था। पर यह राजनीति उसको सहन करने की शक्ति नहीं थी। वह सहन नहीं कर पाया। वह बच्चा था। इसलिए आगे की चीजें हुईं। अगर आप मेरी बात करेंगे तो मैं मोटी चमड़ी का आदमी हूं। मुझे वहां तक नहीं जाना है, जहां राजनीति हो रही हो।"

टॅग्स :मनोज बाजपेयीसुशांत सिंह राजपूतशाहरुख खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!