लाइव न्यूज़ :

मनोज बाजपेयी को मिला पद्म श्री सम्मान, 60 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम

By मेघना वर्मा | Updated: March 17, 2019 11:39 IST

जनवरी में जब मनोज बाजपेयी का नाम उन एक्टर्स की लिस्ट में आया जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाना था तभी से एक्टर काफी उत्साहित थे।

Open in App

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के कुछ उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जिन्हें किसी भी रोल में लेलो वो अपनी छाप छोड़ ही देते हैं। गैंग ऑफ वासेपुर हो या राजनीति, सत्या हो या बेवफा, मनोज बाजपेयी ने अपनी एक्टिंग से हमेशा लोगों का दिल जीता है। एक्टर को इंडियन सिनेमा में इसी योगदान के लिए शनिवार को देश के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

जनवरी में जब मनोज बाजपेयी का नाम उन एक्टर्स की लिस्ट में आया जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाना था तभी से एक्टर काफी उत्साहित थे। उनके चेहरे पर ये खुशी उस समय भी झलक रही थी जब वो देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सम्मान ग्रहण कर रहे थे। एक्टर ने कहा था, 'मेरे दोस्त, मेरे रिलेटिव्स और फॉलोवर्स ये जानकर बहुत खुश हैं कि मुझे पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।'

 

दिल्ली के प्रेसिडेंट हाउस में हुए इस कार्यक्रम में मनोज बाजपेयी को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री और पद्भूषण के अवॉर्ड से लोगों को नवाजा गया। उनके सोशल वर्क, पब्लिक अफेयर्स, साइंस एंड इंजीनियर, ट्रेड एंड इंडस्ट्री, मेडिसिन, लिट्रेचर और एजुकेशन के क्षेत्र में लोगों के योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

मनोजा बाजपेयी हाल ही में अभिषेक चौबे की फिल्म सोनचिड़िया में दिखाई दिए थे। उनके डाकू के रोल से उन्होंने फिर से लोगों पर अपनी छाप छोड़ी है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा और रणवीर शौर्य भी दिखाई दिए हैं।

टॅग्स :मनोज बाजपेईरामनाथ कोविंदपद्म श्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी...

भारत10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

भारतPadma Awards: बिहार के विश्व बंधु, गोपालजी त्रिवेदी और भरत सिंह भारती को सम्मान और पश्चिम बंगाल के 11 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुरस्कार

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

भारतकौन हैं 99 वर्षीय लोक कलाकार सिमांचल पात्रो और मूर्तिकार और कला निर्देशक नूरुद्दीन अहमद, पद्म सम्मान से सम्मानित?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?