लाइव न्यूज़ :

मनीषा कोइराला ने यूके पीएम ऋषि सुनक से की मुलाकात, लंदन में एक्ट्रेस ने बिखेरा जलवा; देखें तस्वीरें

By अंजली चौहान | Updated: May 22, 2024 12:38 IST

लंदन: हीरामंडी अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने यूनाइटेड किंगडम-नेपाल संबंधों का जश्न मनाने के लिए एक कार्यक्रम में ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की।

Open in App

लंदन: एक्ट्रेस मनीषा कोइराला इन दिनों 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए तारीफें बटोर रही हैं। संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज हुई वेबसीरीज हीरामंडी के जरिए मनीषा कोइराला एक बार फिर बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं जिससे उन्हें फैन्स का प्यार मिल रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल से कुछ तस्वीरें पोस्ट कि जिसने फैन्स का ध्यान उनकी ओर खींचा। दरअसल, मनीषा कोइराला लंदन पहुंची जहां उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से उनके आवास, 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर मुलाकात की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की उनमें वह ऋषि सुनक के साथ मुस्कुरा रही हैं और बातचीत कर रही हैं। 

एक्ट्रेस की मुलाकात काफी खास रही क्योंकि यह कार्यक्रम यूके और नेपाल के बीच 'मैत्री संधि के 100 साल' का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक साड़ी पिक की जिसमें गोल्डन वर्क किया हुआ था। एक फोटो में उन्होंने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के सामने अकेले भी पोज दिया। मनीषा ने अपने कैप्शन में लिखा, “यूनाइटेड किंगडम-नेपाल संबंधों और हमारी दोस्ती संधि के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 10 डाउनिंग स्ट्रीट में आमंत्रित किया जाना सम्मान की बात थी। प्रधानमंत्री @rishisunakmp को हमारे देश नेपाल के बारे में प्रेमपूर्वक बोलते हुए सुनकर बहुत खुशी हुई। मैंने प्रधानमंत्री और उनके परिवार को एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा के लिए आमंत्रित करने की स्वतंत्रता ली। क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि उपस्थित अधिकांश लोगों ने नेटफ्लिक्स पर हीरामंडी देखी थी और इसे पसंद किया था? मैं रोमांचित थी!!"

हीरामंडी के बारे में

संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज हीरामंडी लाहौर की तवायफों के विभाजन-पूर्व जीवन पर आधारित इस पीरियड ड्रामा है। जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। हीरामंडी की स्टार-स्टडेड कास्ट, जिसे प्रशंसकों और मशहूर हस्तियों से समान रूप से प्रशंसा मिल रही है, में मुख्य भूमिकाओं में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल भी शामिल हैं।

टॅग्स :मनीषा कोईरालाऋषि सुनकLondonबॉलीवुड अभिनेत्रीनेटफ्लिक्सवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?