लाइव न्यूज़ :

Man VS Wild के Bear Grylls ने की मोदी की तारीफ, बताया पीएम मोदी शो का हिस्सा बनकर देना चाहते हैं ये संदेश

By मेघना वर्मा | Updated: August 10, 2019 12:03 IST

Bear Grylls ने कहा कि वो बहुत खुश है कि ओबामा और मोदी दोनों ही उनके शो से जुड़ चुके हैं। Bear Grylls ने बताया कि इस एपिसोड में आपको पीएम मोदी का वह रूप दिखेगा जिसे अभी तक किसी ने नहीं देखा है।

Open in App
ठळक मुद्देMan VS Wild में इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नजर आने वाले हैं।Man VS Wild का शो इस 12 अगस्त रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।

पूरे देश की नजर 12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल पर आने वाले Man VS Wild पर है। जिसमें इस बार  Bear Grylls के साथ पीएम मोदी उत्तराखंड के जंगलों में दिखाई देंगे। इस शो के प्रोमोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बहुत से वीडियो में पीएम मोदी और  Bear Grylls बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। 

रिसेंटली  Bear Grylls का एक वीडियो जारी हुआ है। जिसमें  Bear Grylls एएनआई को पीएम मोदी के साथ अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। पीएम मोदी इन वीडियो में  Bear Grylls के साथ हिंदी में बात कर रहे हैं। 

वीडियो में  Bear Grylls कहते दिख रहे हैं कि पीएम मोदी वेजिटेरियन है तो इस बार किसी भी तरह का कीड़ा का ग्रब नहीं खाया। आप जंगलों में रुट्स, प्लान्ट्स और फल खाकर गुजारा भी कर सकते हैं। पीएम मोदी के लिए बोलते हुए उन्होंने कहा, 'पीएम ने अपने यंगर दिनों में कई साल पहाड़ो पर बिताए हैं तो वह वहां बेहद कंफर्टेबल थे।'

वहीं  Bear Grylls ने बताया कि इस एपिसोड में आपको पीएम मोदी का वह रूप दिखेगा जिसे अभी तक किसी ने नहीं देखा है।  Bear Grylls ने बताया कि पूरी टीम जब वापिस लौटी तो सबने यही कहा कि इस एपिसोड को अभी तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला माना जा रहा है। 

 Bear Grylls ने कहा,'जो भी सेलिब्रिटीज उनके साथ इस सफर पर होते हैं ज्यादातर लोग नर्वस होते हैं मगर पीएम मोदी पूरे शो पर बेहद शांत और निश्चिंत थे। मैंने उन्हें पूरी जर्नी में देखा। हम जो कुछ भी कर रहे थे वो बेहद निश्चिंत थे। ये देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा, उनकी मानवीयता मुझे पसंद आयी।'

Bear Grylls ने कहा कि वो बहुत खुश है कि ओबामा और मोदी दोनों ही उनके शो से जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ही एक मैसेज के साथ मेरे शो पर थे कि किस तरह पर्यावरण को बचाया जाए। बता दें डिस्कवरी चैनल पर 12 अगस्त रात 9 बजे यह एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। जिसका सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इंतजार कर रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस