लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मास्क ना पहनने पर बॉलीवुड एक्टर पर भड़का पड़ोसी, पहले छींका फिर दी थप्पड़ मारने की धमकी

By भाषा | Updated: May 25, 2020 13:46 IST

अभिनेता ने मामले पर अपना पक्ष रखते हुए बताया कि घटना उस समय की है जब वह तीन घर दूर रहने वाले अपने दोस्त को लॉकडाउन की वजह से खाना दे रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देवीर दास ने अपना निजी मामला सोशल मीडिया पर लाने के लिए अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी । वीडियो में वह व्यक्ति दास को मास्क पहनने, घर के अंदर जाने को कह रहा है और साथ ही उन पर छींक भी रहा है।

अभिनेता एवं कॉमेडियन वीर दास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए एक पड़ोसी द्वारा खुद के साथ की गई बदसलूकी के बारे में लोगों को बताया। इस वीडियो में एक व्यक्ति वीर को कोरोना वायरस के सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन ना करने पर धमकाता और उन पर छींकता दिख रखा है। वहीं अभिनेता (40) ने एक बयान में नियमों का उल्लंघन करने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 

ट्विटर पर साझा किए गए तीन मिनट के एक वीडियो में वह व्यक्ति दास को मास्क पहनने, घर के अंदर जाने को कह रहा है और साथ ही उन पर छींक भी रहा है। वीडियो में व्यक्ति वीर को मारने के लिए उनके पास भी आया और कहा, ‘‘ हंस मत! मैं तुझे थप्पड़ मार दूंगा’’ और साथ ही कहा कि वह चाहता कि उसके मृत माता-पिता की आत्माएं दास को ‘‘परेशान’’ करें। 

अभिनेता ने मामले पर अपना पक्ष रखते हुए बताया कि घटना उस समय की है जब वह तीन घर दूर रहने वाले अपने दोस्त को लॉकडाउन की वजह से खाना दे रहे थे। उन्होंने बताया कि वे घर के दरवाजे पर और उनका दोस्त बाहर खड़ा था, दोनों के बीच 15 फुट की दूरी थी। वीर ने कहा, ‘‘ मैं भूतल पर रहता हूं। मेरे घर के बाहर बैठने की छोटी सी जगह है। करीब रात 10 बजे मेरा एक पड़ोसी आया, क्योंकि हमने उसके लिए भी रात का खाना बनाया था। हम ऐसा उसके और परिसर में रहने वाले कुछ अन्य लोगों के लिए भी करते हैं। हमने उसे 15 फुट दूर एक कुर्सी दी, सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए। उसने मास्क भी पहना था, जो उसने सिगरेट पीने के लिए नीचे किया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपने घर के बाहर लगी सीट पर बैठा था और मेरा पड़ोसी परिसर में था और हमने सामाजिक दूरी के नियम का पालन भी किया। पांच मिनट बाद यह घटना हुई। यह व्यक्ति मेरा मकान मालिक नहीं है, वह यहीं पास की एक इमारत में पहली मंजिल पर रहता है। उसे मेरे मकान मालिक से परेशानी है।’’ दास ने कहा, ‘‘ मुझे नहीं पता कि एक बुजुर्ग का मुझे मारने की धमकी देना, मुझ पर छींकना या उसके मृत माता-पिता मुझे डराए यह कहना, उत्पीड़न है कि नहीं लेकिन यह बेहूदा जरूर है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ इससे पहले की वह मीडिया के पास जाए, जैसा कि वह पहले कर चुका है और मैंने कुछ भी नहीं बोला... मुझे ये सब ड्रामा पसंद नहीं है लेकिन माफ कीजिए लेकिन इस बार हद ही हो गई। आप सभी का लॉकडाउन कैसा चल रहा है?’’ दास ने अपना निजी मामला सोशल मीडिया पर लाने के लिए अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी । 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!