मलाइका अरोड़ा ने जिंदगी का खोला गहरा राज, बताया- प्रग्नेंसी के समय भी मैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 6, 2019 09:02 AM2019-11-06T09:02:55+5:302019-11-06T09:03:11+5:30

मलाइका अरोड़ा आए दिन फैंस के लिए फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मलाइका ये फोटो और वीडिओ फैंस के बीच काफी पसंद भी किए जाते हैं।

malaika arora reveals about working during pregnancy | मलाइका अरोड़ा ने जिंदगी का खोला गहरा राज, बताया- प्रग्नेंसी के समय भी मैं...

मलाइका अरोड़ा ने जिंदगी का खोला गहरा राज, बताया- प्रग्नेंसी के समय भी मैं...

Highlightsबॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने खास अंदाज के लिए फैंस के बीच जानी जाती हैं।मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने खास अंदाज के लिए फैंस के बीच जानी जाती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के लिए फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मलाइका ये फोटो और वीडिओ फैंस के बीच काफी पसंद भी किए जाते हैं।  फिल्मों से दूर होने के बाद भी मलाइका की एक अलग और खास पहचान है। हाल ही में मलाइका ने अपनी जिंदगी को लेकर एक खुलासा किया है।

हाल ही में मलाइका नेहा धूपिया के शो फिल्टर में पहुंची थीं यहां एक्ट्रेस ने बताया कि किस तरह से उन्होंने प्रग्नेंसी के समय भी काम किया था और डिलीवरी के 40 दिन बाद भी उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। मलाइका का ये खुलासा फैंस को चौंकाने वाला है।

मलाइका ने बताया है कि मैंने प्रेग्नेंसी के पहले भी काम किया और उस दौरान भी काम किया। साथ ही डिलीवरी के 40 दिन बार भी काम करना शुरू कर दिया था। मैंने अपने बच्चे के लिए 40 दिन का ऑफ लिया था, क्योंकि मेरी मम्मी ऐसी थीं कि 'नहीं तुम्हें करना पड़ेगा। मैंने 40 दिन बाद ही अपनी शूटिंग शुरू कर दी थी।

मलाइका ने बताया कि उनको डार्क स्किन कैटेगरी में रखा जाता था। हर चीज को लेकर पक्षपाती रवैया अपनाया जाता था।लोग डार्क स्किन और फेयर स्किन में काफी भेदभाव करते थे। मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की थी। इसके बाद वह अपने डांस के रूप में फैंस के दिलों में घर गईं।

मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप  को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के प्यार के किस्से इन दिनों हर किसी की जुबां है। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Web Title: malaika arora reveals about working during pregnancy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे