शादी की खबरों के बीच अर्जुन कपूर की चाची के बर्थडे में पहुंची मलाइका अरोड़ा, ये सितारे भी आए नजर

By मेघना वर्मा | Published: April 29, 2019 12:39 PM2019-04-29T12:39:24+5:302019-04-29T12:39:24+5:30

कुछ दिनों पहले मलाइका और अर्जुन एक साथ मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में देखे गए थे। दोनों ही बेहद कैजुअल लुक में थे। और दोनों ने ही हॉस्पिटल के बैक गेट से एंट्री की थी। इसी के बाद से दोनों को फैन्स ट्रोल करने लगे थे।

malaika arora arjun kapoor arrive at maheep kapoor birthday | शादी की खबरों के बीच अर्जुन कपूर की चाची के बर्थडे में पहुंची मलाइका अरोड़ा, ये सितारे भी आए नजर

शादी की खबरों के बीच अर्जुन कपूर की चाची के बर्थडे में पहुंची मलाइका अरोड़ा, ये सितारे भी आए नजर

अर्जुन कपूर और मलाइका के अफेयर की चर्चा हर जगह हो रही है। कहा तो ये भी जा रहा था कि इसी साल दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मगर मलाइका और अर्जुन दोनों ने ही इन दोनों खबरों पर लगाम लगा दी थी। इसी बीच मलाइका रविवार देर रात अर्जुन कपूर की चाची संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर के बर्थडे पार्टी में पहुंची। 

इस पार्टी में अर्जुन कपूर भी पहुंचे। हलांकि अर्जुन और मलाइका अलग-अलग पहुंचे थे। मलाइका नियॉन कलर के आउटफिट में दिखाई दीं। वहीं, अर्जुन डैपर लुक में पार्टी में पहुंचे। डेनिम शर्ट के साथ अर्जुन बेहद हैंडसम लग रहे थे। अर्जुन बाद में मलाइका को कार तक वापिस छोड़ने गए थे।

बच्चन परिवार के साथ ये सेलेब्स भी आए नजर

महीप की बर्थडे पार्टी में मलाइका समेत बॉलीवुड के कई बडे़ सितारे नजर आए। अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार जया, अभिषेक, ऐश्वर्या और श्वेता के साथ पहुंचे थे। करण जौहर, रिया कपूर, प्रीति जिंटा जैसे सेलेब्स नजर आए। वहीं इस पार्टी में सोनम कपूर नहीं दिखाई दी क्योंकि वो पति आनंद अहूजा के साथ लंदन में हैं। 

हॉस्पिटल में हुए थे स्पॉट

कुछ दिनों पहले मलाइका और अर्जुन एक साथ मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में देखे गए थे। दोनों ही बेहद कैजुअल लुक में थे। और दोनों ने ही हॉस्पिटल के बैक गेट से एंट्री की थी। इसी के बाद से दोनों को फैन्स ट्रोल करने लगे थे।

हलांकि इस बात का खुलासा बाद में हुआ कि दोनों रेगुलर चेकअप के लिए यहां गए थे।

Web Title: malaika arora arjun kapoor arrive at maheep kapoor birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे