लाइव न्यूज़ :

बचपन से था दिल में देश सेवा का जज्बा, आर्मी में मिली भर्ती फिर एक हादसे ने तोड़ा सपना और फिल्मों में काम करने लगी यह एक्ट्रेस

By अमित कुमार | Updated: November 23, 2020 15:41 IST

दिल में देश प्रेम का जज्बा लिए एक्ट्रेस माही गिल भारत के लिए कुछ कर गुजरना चाहती थी। लेकिन चेन्नई में ट्रेनिंग के लिए जाने के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह फिर आर्मी ज्वॉइन नहीं कर पाईं।

Open in App
ठळक मुद्देमाही के पिता सरकारी ऑफिसर थे। माही भी कभी ऐक्ट्रेस नहीं बनाना चाहती थीं।माही का सपना आर्मी में शामिल होकर देश की सेवा करने का था। 'साहिब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म के तीनों ही भाग में माही के काम को फैंस ने खूब पसंद किया है।

अपने बोल्ड अंदाज और बेमिसाल अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री माही गिल की गिनती आज ब़ॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में की जाती है। माही का असली नाम रिम्‍पी गिल कौर है और वह बॉलीवुड में आने से पहले इंडियन आर्मी के लिए चुन ली गईं थीं। 'साहिब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म के तीनों ही भाग में माही के काम को फैंस ने खूब पसंद किया है।

माही के पिता सरकारी ऑफिसर थे। माही भी कभी ऐक्ट्रेस नहीं बनाना चाहती थीं, उनका सपना आर्मी में शामिल होकर देश की सेवा करने का था। वह आर्मी में चुन भी ली गई थी, लेकिन जब एक ट्रेनिंग के लिए वह चेन्नई गई तो उनके साथ एक हादसा हो गया। इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। इस हादसे की वजह से उन्हें आर्मी की नौकरी को भी छोड़नी पड़ी।

फायरिंग और कमांड में काफी तेज थीं माही गिल

एक इंटरव्यू के दौरान माही गिल ने बताया था कि चेन्नई के एक एयरपोर्ट में पैरासेलिंग ट्रेनिंग के दौरान उनका फ्री-फॉल हो गया था। जिसमें वह बाल-बाल बच गई थी, इस घटना के बाद घरवाले डर गए और उन्हें वापस बुला लिया गया। माही आर्मी में कई मामलों में बहुत अच्छी थी। उनकी फायरिंग और कमांड बहुत अच्छी थी। कमांड इतनी अच्छी थी कि उन्हें रिपब्लिक डे पर कमांड देने के लिए बुलाया जाता था।

पंजाबी फिल्म 'हवाएं' से मारी फिल्मों में एंट्री

माही ने अपना एक्टिंग करियर वैसे तो पंजाबी फिल्मों से शुरू किया था, लेकिन आज वो बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं। 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' और इसके सीक्वल ने माही को इंडस्ट्री की स्थापित एक्ट्रेस में शुमार कर दिया था।माही को पहला ब्रेक पंजाबी फिल्म 'हवाएं' के जरिए मिला था। इसके बाद बॉलीवुड में एंट्री हुई और तब से माही ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। 

टॅग्स :माही गिलबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल