लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती के साथ चैट वायरल होने के बीच महेश भट्ट को आया हार्ट अटैक? परिवार ने बताई पूरी सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 22, 2020 13:34 IST

महेश भट्ट ने हाल ही में संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म सड़क 2 को निर्देशित किया है जिसके ट्रेलर को पसंद नहीं किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहेश भट्ट इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैंखबर आई है कि महेश भट्ट का हार्ट अटैक पड़ा है

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच अब सीबीआई करेगी। गुरुवार की रात को सीबीआई के चार अधिकारी केस की जांच के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। अब फैंस और परिवार को लग रहा है कि हो सकता है मामले का सच सबके सामने आए। जबकि इसी बीच रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट वायरल हो गई है। रिया और महेश की जो चैट सोशल मीडिया पर लीक हुई है वह 8 जून के बाद की है।

लेकिन अब इसी बीच खबर आ रही है कि महेश भट्ट का हाल ही में हार्ट अटैक पड़ा है।इस खबर के सामने आने के बाद ये तेजी से वायरल हो रही है लेकिन अब इसको लेकर खुलासा हुआ है। बता दें कि महेश भट्ट के हार्ट अटैक की ये फेक खबर सोशल मीडिया पर किसी ना फैलाई है।

 हालांकि भट्ट परिवार ने इस बात को लेकर बयान दिया है और कहा कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और ये खबर पूरी तरह के अफवाह जिसपर ध्यान ना दिया जाए। इसके बाद से ही महेश भट्ट के फैंस ने राहत की सांस ली है।

रिया के साथ की चैट

सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद रिया ने व्हाट्सअप पर महेश भट्ट से बातचीत की थी। रिया ने चैट में लिखा है कि आएशा आगे बढ़ गई है सर.. भारी दिल और राहत की भावना के साथ। हमारी आखिरी बाचतीत जगा देने वाली थी। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी है। आएशा रिया ने खुद को बताया है ये नाम एक्ट्रेस का जलेबी फिल्म में था, जिस फिल्म को खुद महेश भट्ट ने बनाया था।

रिया के मैसेज पर महेश भट्ट ने भी जवाब दिया और लिखा कि पीछे मत देखो। अपने पिता को मेरा प्यार देना। अब वह एक खुश इंसान होंगे। इसके बाद रिया ने लिखा, कुछ हिम्मत मिली है, और आपने फोन पर मेरे पिताजी के बारे में जो कुछ कहा था, उसने मुझे उनके लिए मजबूत होने के लिए प्रेरित किया। वह आपको हमेशा इतना खास होने के लिए प्यार और धन्यवाद देते हैं।

टॅग्स :महेश भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

भोजपुरीसपना चौधरी की बायोग्राफी पर विनय भारद्वाज संग महेश भट्ट कर रहे काम, टीजर हुआ आउट

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर शौरी का आरोप- पूजा भट्ट के भाई ने की मारपीट, महेश भट्ट ने रची झूठी कहानियां

बॉलीवुड चुस्की1920: Horrors Of The Heart Movie Review: पिता के नक्शे कदम पर कृष्णा भट्ट, अविका ने डराया सबको, जानें क्या है कहानी

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट के बेबी शॉवर में शामिल हुई कपूर और भट्ट फैमिली, गोद भराई में रणबीर ने आलिया को किया kiss, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?