लाइव न्यूज़ :

'लवयात्रि' का नया गाना 'ढोलिदा' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

By विवेक कुमार | Updated: September 24, 2018 18:24 IST

फिल्म 'लवरात्रि' में सलमान खान का कैमियो रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में अरबाज और सोहेल खान भी हैं जो कि पुलिस ऑफिसर का रोल में दिखेंगे।

Open in App

मुंबई, 24 सितम्बर: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'लवयात्रि' का नया गाना 'ढोलिदा' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को नेहा कक्कड़, उदित नारायण, पलक मुच्छल और राजा हसन ने आवाज दी है। गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और कम्पोज तनिष्क बाग्ची ने किया है। गरबे के थीम पर बने इस सॉन्ग में वरीना और आयुष जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं इस गाने में टीवी एक्टर व अभिनेता राम कपूर भी नजर आ रहे हैं।  

बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम 'लवरात्रि' था। फिल्म के इस नाम को लेकर हिन्दू संगठनों ने काफी विरोध किया था जिसके बाद सलमान खान ने इस फिल्म का नाम 'लवयात्रि' रख दिया। फिल्म के नए नाम को बताते हुए सलमान ने लिखा- ये कोई स्पेलिंग मिस्टेक नहीं है..लवयात्रि.. 

बता दें कि फिल्म 'लवरात्रि' में सलमान खान का कैमियो रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में अरबाज और सोहेल खान भी हैं जो कि पुलिस ऑफिसर का रोल में दिखेंगे। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। वहीं इसे डायरेक्ट अभिराज मीनावाला ने किया है। फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।

बता दें कि फिल्म 'लवरात्रि' से आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं फिल्म लवरात्रि की टक्कर सनी देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' से हो सकती है। फिल्म को सनी देओल डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म से उनके बेटे करण देओल बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

टॅग्स :लवरात्रिसलमान खानवरीना हुसैन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?