Lockdown: मजदूरों को लिए मसीहा बने अभिनेता विवेक ओबेरॉय, 5,000 लोगों को दी आर्थिक सहायता

By भाषा | Published: May 7, 2020 05:43 AM2020-05-07T05:43:30+5:302020-05-07T05:43:30+5:30

विवेक ने कहा कि हमने देखा कि लॉकडाउन के कारण कुछ प्रवासी मजदूर यहां फंसे हुए हैं। उनमें से कई ऐसे हैं जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। वे अपने बच्चों के लिए भोजन, घर का किराया देने और आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए हमने 5,000 से अधिक परिवारों की मदद करने का फैसला किया है।

Lockdown: Actor Vivek Oberoi gives financial assistance to 5000 laborers | Lockdown: मजदूरों को लिए मसीहा बने अभिनेता विवेक ओबेरॉय, 5,000 लोगों को दी आर्थिक सहायता

अभिनेता विवेक ओबेरॉय। (फाइल फोटो)

Highlightsअभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे पांच हजार दिहाड़ी मजदूरों को उन्होंने मदद प्रदान की है।    विवेक और फिनटेक स्टार्ट-अप फाइनेंसपीर के संस्थापक रोहित गजभिये ने मिलकर मिल मजदूरों, घरेलू सहायकों, ड्राइवरों जैसे लोगों को आर्थिक मदद प्रदान की है।

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे पांच हजार दिहाड़ी मजदूरों को उन्होंने मदद प्रदान की है।    

विवेक और फिनटेक स्टार्ट-अप फाइनेंसपीर के संस्थापक रोहित गजभिये ने मिलकर मिल मजदूरों, घरेलू सहायकों, ड्राइवरों जैसे लोगों को आर्थिक मदद प्रदान की है।

विवेक ने कहा कि हमने देखा कि लॉकडाउन के कारण कुछ प्रवासी मजदूर यहां फंसे हुए हैं। उनमें से कई ऐसे हैं जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। वे अपने बच्चों के लिए भोजन, घर का किराया देने और आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए हमने 5,000 से अधिक परिवारों की मदद करने का फैसला किया है।

उनकी पहल 'सपोर्ट एड एंड हेल्प द हेल्पलेस -साथ’ के तहत पैसे सीधे श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित किए जाते हैं ताकि उन्हें उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए नकद सहायता मिल सके।

विवेक ने कहा कि हमने सोशल मीडिया पर भी इस पहल को आगे बढ़ाया है ताकि अधिक से अधिक लोगों पर इसका प्रभाव पड़े।

Web Title: Lockdown: Actor Vivek Oberoi gives financial assistance to 5000 laborers

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे