लाइव न्यूज़ :

'कांटा लगा' गाने को सुन फैन का चकराया दिमाग, कहा- इससे अच्छा जहर खा लूं, टोनी कक्कड़ ने दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: September 11, 2021 10:34 IST

इस गाने को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में टोनी कक्कड़ ने कहा था,  मुझे ये चीजें बहुत प्रेरित करती हैं, क्योंकि जब आप जीवन में कोई चीज चुनते हैं तो जो चीजें अच्छी करती हैं उनकी काफी लोग आलोचना करते नजर आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिलीज के बाद यह गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहाइस गाने को टोनी कक्कड़ ने लिखा है, जिसमें हनी सिंह, नेहा कक्कड़ सहित टोनी ने भी आवाद दी हैगाने का संगीत टोनी कक्कड़ ने दिया है

मुंबईः नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ अपने नए गाने- कांटा लगा को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने में उनके साथ नेहा कक्कड़ और रैपर हनी सिंह भी नजर आ रहे हैं। गाने के बोल और संगीत को सुनकर फैंस का दिमाग चकरा सा गया है। इस बात के लिए टोनी कक्कड़ को ट्विटर पर काफी सुनाया जा रहा है।कुछ ने इसे पसंद किया तो किसी ने कहा कि इससे अच्छा तो जहर खाकर जान ही दे दूं।

टोनी कक्कड़ ट्विटर पर उनके ताजा गाने को लेकर किए गए कमेंट्स (अच्छा, बुरा सब) पर जवाब दे रहे हैं। ऐसे कई कमेंट्स अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर उनके जवाब दिए हैं। इसी क्रम में टोनी ने एक यूजर का कमेंट शेयर किया है जो उनके गाने-कांटा लगा को लेकर लिखा, सर आपके गाने सुनने से अच्छा मैं जहर खाकर मर जाऊं।

आदर्श दुबे नाम के यूजर के इस कमेंट को रीट्वीट करते हुए टोनी कक्कड़ ने लिखा- आप मरो मत...कभी भी मत सुनो...आपका जीवन कीमती है। सिंगर ने आगे लिखा- सौ टोनी कक्कड़ आएंगे, जाएंगे। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए इमोजी के साथ कहा- कामना करता हूं कि आपको मेरी उमर लग जाए। इस ट्वीट का जवाब देते हुए फिर से यूजर ने लिखा, "मैं प्यार से जुड़े गाने काफी बनाता हूं, लेकिन आप लोग केवल डांस वाले गानों की बात करते हैं। इन्हें भी बड़े पैमाने पर बनाइए। शुक्रिया इसके लिए, लेकिन आप समझ रहे होंगे कि मैं क्या कहना चाह रहा हूं।"

वहीं एक यूजर ने लिखा, एक ही बंदे को रीपिट रिप्लाय कर रहे हो, बहुत ही बुरा। टोनी कक्कड़ ने लिखा कि रीपिट सिर्फ गानों में होता है ट्विटर पर नहीं। 

हाल ही में इस गाने को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में टोनी कक्कड़ ने कहा था,  मुझे ये चीजें बहुत प्रेरित करती हैं, क्योंकि जब आप जीवन में कोई चीज चुनते हैं तो जो चीजें अच्छी करती हैं उनकी काफी लोग आलोचना करते नजर आते हैं।

बता दें, रिलीज के बाद यह गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। टोनी कक्कड़ बहन नेहा कक्कड़ के साथ बिग बॉस ओटीटी 'संडे का वार' एपिसोड में अपने नए गाने का प्रमोशन करते नजर आएंगे। करण जौहर संग यह दोनों मिलेंगे. साथ ही यह घर के अंदर भी जाएंगे और कंटेस्टेंट्स संग मस्ती करते दिखाई देंगे।

टॅग्स :नेहा कक्कड़Yo Yo Honey Singhबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच