लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के वो एक्टर जिनकी सालियां उनकी पत्नियों से नहीं हैं कम, देती हैं खूबसूरती में भी मात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 26, 2018 11:02 IST

दीपिका की खूबसूरती के चर्चे हर तरफ हैं। लेकिन दीपिका की बहन और रणवीर की साली अनीशा भी कम नहीं हैं।

Open in App

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की चर्चा जोरों पर है। दोनों की शादी के बाद अब उनके रिसेप्शन  फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हर कोई अब  इस दौरान इनके और इनके परिजनों के खास अंदाज की बात कर रहा है। ऐसे में तो दीपिका की खूबसूरती के चर्चे हर तरफ हैं। लेकिन दीपिका की बहन और रणवीर की साली अनीशा भी कम नहीं हैं। केवल अनीशा ही क्यों बॉलीवुड में रणवीर सिंह जैसे ऐसे कई सितारे हैं जिसकी सालियां भी उनकी पत्नियों से किसी मामले में कम नहीं हैं। आइए आज जानते हैं उन्हीं सितारों उनकी सालियों के बारे में-

अक्षय कुमार-रिंकी खन्ना

अक्षय कुमार की शादी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से हुई है इस नाते उनकी साली अभिनेत्री रिंकी खन्ना हुई हैं। रिंकी भी सिनेमा में अपने अभिनय और खूबसूरती का जादू बिखेर चुकी हैं। अक्षय की साली पत्नी से कम नहीं कही जा सकती हैं।

शक्ति कपूर-पद्मिनी कोल्हापुरी

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे को भला कौन नहीं जानता है। अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली पद्मिनी मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर की साली हैं। शक्ति कपूर की पत्नी का नाम शिवांगी कपूर हैं इस नाते पद्मिनी उनकी साली हैं। 

सैफ अली खान-करिश्मा कपूर

सैफ अली खान ने अभिनेत्री करीना कपूर से शादी की है, इस नाते उनकी साली करिश्मा कपूर हैं। करिश्मा कपूर की बात की जाए तो अभिनय के साथ साथ खूबसूरती में भी वह करीना से किसी मामले में कम नहीं हैं। करिश्मा और सैफ बॉलीवुड के बेहतरीन जीजा साली की जोड़ी मानी जाती है जिसने एक साथ पर्दे पर भी काम किया है।

अजय देवगन-तनीषा मुखर्जी

स्टार अजय देवगन ने सुपरस्टार काजोल के साथ सात फेरे लिए थे।  तनीषा काजोल की छोटी बहन इन कारण से अजय देवगन की वह साली हुईं। तनीषा भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में काम किया है। इसके अलावा तनीषा बिग बॉस में अपनी खूबसूरती के जलवें बिखेर चुकी हैं।

महेश बाबू-शिल्पा शिरोडकर

साऊथ के मशहूर अभिनेता महेश बाबू का तो ऐसे हर कोई दीवाना है। लेकिन बात महेश की साली की जाते हैं हम आपको बता दें कि उन्होंने नम्रता शिरोडकर से शादी की है। इस कारण से शिल्पा शिरोडकर उनकी साली हुई हैं। जितनी खूबसूरत है उससे कई गुना ज्यादा सुंदर उनकी साली शिल्पा शिरोडकर है। 

रणवीर सिंह-अनीशा पादुकोण

रणवीर सिंह ने हाल ही में  अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी की है। इन नाते  रणवीर की साली अनीशा पादुकोण हो गई हैं। अनीशा पादुकोण की खूबसूरती के बारे में हर कोई जानता है। वह दीपिका से किसी  मामले में कम नहीं हैं।

टॅग्स :रणवीर सिंहअजय देवगनअक्षय कुमारसैफ अली खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल