लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर ने ऋषि कपूर की बचपन की तस्वीर की ट्वीट, कहा- ‘कर्ज’ की तरह आपका पुनर्जन्म हो

By भाषा | Updated: May 3, 2020 06:12 IST

लता ने ट्वीट में कहा कि ऋषि का जिस तरह उस फिल्म में मृत्यु के बाद पुनर्जन्म हुआ था, वह चाहती हैं कि असल जिंदगी में भी ऐसा हो।

Open in App
ठळक मुद्देमहान पार्श्वगायिका लता मंगेशकर की इच्छा है कि सुभाष घई की 1980 की सुपरहिट फिल्म ‘कर्ज ’ की कहानी सच हो जाये और अभिनेता ऋषि कपूर का पुनर्जन्म हो।अपने पांच दशक के फिल्मी सफर में 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाले ऋषि कपूर का बृहस्पतिवार को कैंसर से दो साल जूझने के बाद निधन हो गया था।

महान पार्श्वगायिका लता मंगेशकर की इच्छा है कि सुभाष घई की 1980 की सुपरहिट फिल्म ‘कर्ज ’ की कहानी सच हो जाये और अभिनेता ऋषि कपूर का पुनर्जन्म हो। अपने पांच दशक के फिल्मी सफर में 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाले ऋषि कपूर का बृहस्पतिवार को कैंसर से दो साल जूझने के बाद निधन हो गया था।

लता ने ट्वीट में कहा कि ऋषि का जिस तरह उस फिल्म में मृत्यु के बाद पुनर्जन्म हुआ था, वह चाहती हैं कि असल जिंदगी में भी ऐसा हो।

उन्होंने लिखा, ‘‘ऋषि जी हम सभी आपको बहुत याद कर रहे हैं और हमेशा करते रहेंगे। यह सोचना मेरी मूर्खता है लेकिन मैं चाहती हूं कि आप उसी तरह वापिस आये जैसे ‘कर्ज’ में आये थे ।’’

उन्होंने इस फिल्म के एक गीत ‘ओम शांति ओम’ का एक वीडियो भी पोस्ट किया। लता ने लिखा, ‘‘कर्ज एक ऐसे इंसान की कहानी है जिसका कत्ल उसकी पत्नी कर देती है लेकिन वह बदला लेने के लिये दूसरा जन्म लेता है।’’

उन्होंने बृहस्पतिवार को ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर ट्वीट की थी जिसमें वह शिशु ऋषि को गोद में उठाये हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले ही ऋषि ने मुझे वह तस्वीर भेजी थी। मैं उन दिनों को और अपनी बातचीत को याद कर रही हूं । मेरे पास शब्द नहीं हैं ।’’

टॅग्स :ऋषि कपूरलता मंगेशकरबॉलीवुड गॉसिपलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!