लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर के इस फैन ने नहीं की है शादी, घर की एक-एक ईंट पर लिखा है लता का नाम

By मेघना वर्मा | Updated: September 9, 2019 12:22 IST

गौरव के घर की सजावट भी लता मंगेशकर की फोटोज और उन्हीं के किताबों, संग्रहों से सजा हुआ है। गौरव के घर पर ज्यादातर हर एक चीज लता मंगेशकर से जुड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देखबरों की मानें तो लता मंगेशकर के इस जन्मदिन पर उन्हें भारत सरकार की ओर से देश की बेटी का खिताब दिया जाएगा।लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से करोड़ो दिलों का दिल जीता है।

भारत की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर की दीवानगी लोगों के सिर चढ़ कर बोलती हैं। उनकी आवाज का जादू आज भी लोगों को मदहोश कर जाता है। लता मंगेशकर के फैंस पूरी दुनिया में हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने जीवन में लता के आदर्शों तक को उतार रखा है। उन्हीं में से एक हैं मेरठ के रहने वाले गौरव शर्मा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो गौरव शर्मा खुद को लता के सबसे बड़े फैन बताते हैं। बचपन से ही गौरव लता मंगेशकर के हर गाने को सुनते आए हैं। लता पर लिखी गई हर किताब उनके पास पढ़ने को मिल जाएगी। फिर चाहे वो हिंन्दुस्तानी राइटर की हो, पाकिस्तानी राइटर की हो या ऑस्ट्रेलियन राइटर की। 

रिपोर्ट की मानें तो लता के हर एक गाने का कलेक्शन भी उनके पास है। हर भाषा में गाए गए लता के गानों को गौरव के पास उसका कलेक्शन देखा जा सकता है। 36 साल के गौरव ने अपने स्कूल में 6 लता वटिकाएं बनवायई हैं। इन वाटिकाओं में लता मंगेशकर के नाम के कई पौधे भी लगवा रखें हैं। गौरव शर्मा ने अभी तक शादी भी नहीं की है ना उनका आगे शादी करने को कोई इरादा है। 

गौरव शर्मा यूपी के एजुकेशन डिपार्टमेंट में नौकरी करते हैं। टीओआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो जब 6 साल के थे साल 1988 में तब उन्होंने लता मंगेशकर का गाना सुना था। वो गाना था 1955 का राधा ना बोले आजाद फिल्म से। गौरव ने बताया कि उनकी दादी ने उन्हें लता मंगेशकर के जीवन के परिश्रम के बारे में बताया था और कहा था कि खोज करनी है तो इनको खोजो।

गौरव ने बताया कि साल 2013 में वह लता मंगेशकर से मिले थे। उनसे मिलने के बाद 10 मिनट तक गौरव रोते रहे। इसके बाद चार घंटे तक लता मंगेशकर ने उनसे बात की। गौरव ने लता मंगेशकर से प्रेरणा लेकर उनकी ही तरह जिंदगी भर सिंगल रहने का फैसला किया है। गौरव के घर की सजावट भी लता मंगेशकर की फोटोज और उन्हीं के किताबों, संग्रहों से सजा हुआ है। गौरव के घर पर ज्यादातर हर एक चीज लता मंगेशकर से जुड़ी है।

टॅग्स :लता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNational Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

भारतMaharashtra: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पुणे अस्पताल विवाद पर लता मंगेशकर के परिवार को 'लुटेरों का गिरोह' कहा

भारतब्लॉग: सुरीला बंधन : नरेंद्र मोदी और लता मंगेशकर

भारतBharat Ratna Award Winners List: अब तक 50 को मिला भारत रत्न, यहां देखें 1954 से 2024 तक की पूरी लिस्ट

कारोबारRepublic Day 2024: आनंद महिंद्रा ने गणतंत्र दिवस पर लता मंगेशकर के आइकॉनिक सॉन्ग के साथ सैनिक को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया