'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस शिखा सिंह के घर गूंजी किलकारी, बेटी का रखा यह नाम

By अमित कुमार | Published: June 17, 2020 02:04 PM2020-06-17T14:04:55+5:302020-06-17T14:10:53+5:30

शिखा सिंह और उनके पायलट पति करण शाह ने पहले ही फैसला कर लिया था कि अगर उनकी पहली बेटी हुई तो वह उसका नाम अलायना सिंह ही रखेंगे। फैंस को भी यह नाम काफी पसंद आ रहा है।

Kumkum Bhagya actor Shikha Singh welcomes baby girl names her Alayna | 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस शिखा सिंह के घर गूंजी किलकारी, बेटी का रखा यह नाम

इस खुशी का इंतजार शिखा बेसब्री के साथ कर रही थीं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsएक्ट्रेस शिखा सिंह ने 16 जून को एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है।शिखा सिंह और उनके पायलट पति करण शाह ने 4 साल पहले ही शादी की थी। करीबी दोस्तों से लेकर फैंस तक दोनों कप्लस को पेरेंट्स बनने के लिए बधाई दे रहे हैं।

जी टीवी पर प्रसारित होने वाला सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस शिखा सिंह मां बन गई हैं। 16 जून को उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। करीबी दोस्तों से लेकर फैंस तक दोनों कप्लस को पेरेंट्स बनने के लिए बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस शिखा सिंह ने अप्रैल मे बताया था कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। 

शिखा सिंह और उनके पायलट पति करण शाह ने 4 साल पहले ही शादी की थी। इन दोनों का यह पहला बच्चा है। लिहाजा इस खुशी का इंतजार वह भी बेसब्री के साथ कर रहे थे। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शिखा सिंह ने कहा, 'हम बेटी का नाम अलायना सिंह शाह रख रहे हैं। फरवरी में जब हम मालदीव ट्रिप पर गए थे तो तभी हमने तय कर लिया था कि अगर बेटी हुई तो यही नाम रखेंगे।' 

बेटी का नाम रखा अलायना सिंह

शिखा सिंह अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा, 'यह पहली बार था जब हम दोनों किसी एक बात पर राजी हुए हों। जब तक बेटी का जन्म नहीं हुआ था यानी प्रेग्नेंसी के दौरान हम दोनों ही इसे 'अल' (Al) बुलाया करते थे।' कोरोना वायरस के खतरे के बीच शिखा सिंह ने अपना खुद का अधिक ध्यान रखा और डिलिवरी होने तक खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया था। 

'कुमकुम भाग्य' शो का अहम हिस्सा हैं शिखा

बता दें कि 'कुमकुम भाग्य' में शिखा सिंह शुरुआत से ही बनी हुई हैं। इस सीरियल में वह अभिषेक प्रेम मेहरा की बहन का किरदार निभा रही हैं। शिखा के रोल को फैंस भी खूब पसंद करते रहे हैं। यही वजह है कि वह आज इस शो की एक अहम हिस्सा मानी जाती हैं। 

 

Web Title: Kumkum Bhagya actor Shikha Singh welcomes baby girl names her Alayna

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे