लाइव न्यूज़ :

मामा गोविंदा के सामने कृष्णा ने परफॉर्म करने से किया इंकार, कहा– सुनीता मामी नहीं चाहती थीं कि मैं...

By अमित कुमार | Updated: November 16, 2020 13:03 IST

कृष्णा अभिषेक हाल ही में टेलीकास्ट हुए 'द कपिल शर्मा शो' के एपिसोड में नजप नहीं आए थे। इस एपिसोड में कृष्णा के मामा गोविंदा ने शिकरत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकीकू शारदा, चंदू और सुमोना संग गोविंदा ने शो पर खूब हंसी-मजाक किया। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली सपना इस शो की बेहद अहम किरदार है। एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा अभिषेक ने मामा के सामने शो में हिस्सा नहीं लेने का कारण बताया।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा रविवार को 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे थे। गोविंदा की एंट्री सॉन्ग ‘किसी डिस्को में जाएं’ से होती है। गोविंदा शो में बेहद बिंदास अंदाज में नजर आते हैं। इस एपिसोड के दौरान लोगों को अपनी बातों से गुदगुदाने वाली सपना यानी कृष्णा अभिषेक नहीं थे। कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच काफी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा अभिषेक ने मामा के सामने शो में हिस्सा नहीं लेने का कारण बताया। बॉलीवुड टाइम्स से बात करते हुए कृष्णा ने कहा कि ची ची मामा शो पर आ रहे हैं। इस बात की जनाकरी मुझे 10 दिन पहले मिल गई थी। मुझे ये भी पता चल गया था कि इस बार उनके साथ सुनीता मामी नहीं आ रही हैं। शो की टीम को लगा था जब वो नहीं आ रही हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी। 

लेकिन कुछ साल पहले वो शो पर आईं थी, जहां वो नहीं चाहती थीं कि मैं उनके सामने स्टेज पर कुछ भी परफॉर्म करूं यही वजह है कि इस बार मैंने उनके सामने जाने से इंकार कर दिया। मेरे मामा के साथ मेरे अच्छे रिश्ते थे। लेकिन जब दो लोगों के बीच के रिश्तों में दरार आती है तो उनके सामने कॉमेडी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। बता दें कि इससे पहले गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ शो पर आए थे।

कीकू शारदा, चंदू और सुमोना संग गोविंदा ने शो पर खूब हंसी-मजाक किया। लेकिन इस दौरान फैंस को कृष्णा की कमी देखने को मिली। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली सपना इस शो की बेहद अहम किरदार है। जिसे कृष्णा प्ले करते हैं। गोविंदा और कृष्णा के बीच तकरार काफी पुराना है। कहा जाता है कि दोनों के बीच यह अनबन कृष्णा की वाइफ कश्मीरा शाह की वजह से है। 

टॅग्स :गोविंदाद कपिल शर्मा शोकृष्णा अभिषेककपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!