लाइव न्यूज़ :

कश्मीर भारत में है तो मुसलमानों की बचीखुची इज्जत भी है, अभिनेता ने किया ट्वीट- अलग हो जाएगा तो मुस्लिम कचरे का हिस्सा बन जाएंगे

By अनिल शर्मा | Updated: March 21, 2022 09:54 IST

अभिनेता कमाल आर खान ने अपने एक ताजा ट्वीट में लिखा है कि अगर कश्मीर भारत से अगल हो जाएगा तो हर भारतीय मुसलमान भारत में कचरे का टुकड़ा हो जाएगा..

Open in App
ठळक मुद्देकमाल आर खान ने भारतीय मुसलमानों को लेकर कहा कि भारत में कश्मीर के होने से उनकी इज्जत हैकेआरके ने कहा है कि अगर कश्मीर अलग हो जाएगा तो मुसलमान भी यहां कचरे का टुकड़ा हो जाएंगेअभिनेता ने कहा कि मुसलमान पाकिस्तान और बांग्लादेश बनाकर पहले ही गलती कर चुके हैं

मुंबईः फिल्म द कश्मीर फाइल्स के रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर एक बार फिर हिंदू-मुसलमान की बहस शुरू हो गई। कश्मीर पंडितों के विस्थापन पर बनी द कश्मीर फाइल्स को लेकर सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष को लेकर कई बातें कही जा रही हैं। वहीं इस बीच कमार आर खान यानी केआरके ने भी कश्मीर और भारतीय मुसलमानों को लेकर अपनी राय रखी है।

कमाल खान वक्त-वक्त पर मुसलमानों के लिए भारत को सबसे बेहतर बताते आ रहे हैं। केआरके ने ऐसे कई ट्वीट किए हैं जिनमें उन्होंने भारत को मुसलमनों को लिए सबसे सुरक्षित देश करार दिया है। हाल के ट्वीट में उन्होंने कहा कि जब तक कश्मीर भारत में है मुसलमानों की इज्जत है वरना वे यहां कचरा बन जाएंगे। 

केआरके ने ट्वीट में लिखा, भारतीय मुसलमानों को समझना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश बनाकर पहले ही बड़ी गलती कर दी है। अगर कश्मीर भारत से अलग हो जाएगा तो हर भारतीय मुसलमान भारत में कचरे का हिस्सा हो जाएंगे। कश्मीर भारत में है तो मुस्लिमों की बचीखुची इज्जत भी है।

इससे पहले अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को लेकर केआरके ने मुसलमानों के लिए भारत को सर्वश्रेष्ठ देश बताया था। केआरके ने लिखा था, मैंने अपने बच्चों से कहा है कि दुनिया में चाहे जहां जाएं, चाहे जो करें, लेकिन कभी भी अपनी राष्ट्रीयता न बदलें, क्योंकि भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। कुछ भारतीय मुस्लिम ऐसा सोच सकते हैं कि भारत उनके लिए अच्छा नहीं है, लेकिन ऐसा सोचने का सिर्फ एक ही कारण है और वह यह है कि उन्होंने अपने जीवन में किसी अन्य मुस्लिम देश को देखा ही नहीं है।

टॅग्स :कमाल आर खानहिन्दी सिनेमा समाचारद कश्मीर फाइल्सजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल