कश्मीर भारत में है तो मुसलमानों की बचीखुची इज्जत भी है, अभिनेता ने किया ट्वीट- अलग हो जाएगा तो मुस्लिम कचरे का हिस्सा बन जाएंगे

By अनिल शर्मा | Published: March 21, 2022 09:27 AM2022-03-21T09:27:06+5:302022-03-21T09:54:50+5:30

अभिनेता कमाल आर खान ने अपने एक ताजा ट्वीट में लिखा है कि अगर कश्मीर भारत से अगल हो जाएगा तो हर भारतीय मुसलमान भारत में कचरे का टुकड़ा हो जाएगा..

krk tweet If Kashmir will become separate then every Indian Muslim will become a piece of garbage in India | कश्मीर भारत में है तो मुसलमानों की बचीखुची इज्जत भी है, अभिनेता ने किया ट्वीट- अलग हो जाएगा तो मुस्लिम कचरे का हिस्सा बन जाएंगे

कश्मीर भारत में है तो मुसलमानों की बचीखुची इज्जत भी है, अभिनेता ने किया ट्वीट- अलग हो जाएगा तो मुस्लिम कचरे का हिस्सा बन जाएंगे

Highlightsकमाल आर खान ने भारतीय मुसलमानों को लेकर कहा कि भारत में कश्मीर के होने से उनकी इज्जत हैकेआरके ने कहा है कि अगर कश्मीर अलग हो जाएगा तो मुसलमान भी यहां कचरे का टुकड़ा हो जाएंगेअभिनेता ने कहा कि मुसलमान पाकिस्तान और बांग्लादेश बनाकर पहले ही गलती कर चुके हैं

मुंबईः फिल्म द कश्मीर फाइल्स के रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर एक बार फिर हिंदू-मुसलमान की बहस शुरू हो गई। कश्मीर पंडितों के विस्थापन पर बनी द कश्मीर फाइल्स को लेकर सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष को लेकर कई बातें कही जा रही हैं। वहीं इस बीच कमार आर खान यानी केआरके ने भी कश्मीर और भारतीय मुसलमानों को लेकर अपनी राय रखी है।

कमाल खान वक्त-वक्त पर मुसलमानों के लिए भारत को सबसे बेहतर बताते आ रहे हैं। केआरके ने ऐसे कई ट्वीट किए हैं जिनमें उन्होंने भारत को मुसलमनों को लिए सबसे सुरक्षित देश करार दिया है। हाल के ट्वीट में उन्होंने कहा कि जब तक कश्मीर भारत में है मुसलमानों की इज्जत है वरना वे यहां कचरा बन जाएंगे। 

केआरके ने ट्वीट में लिखा, भारतीय मुसलमानों को समझना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश बनाकर पहले ही बड़ी गलती कर दी है। अगर कश्मीर भारत से अलग हो जाएगा तो हर भारतीय मुसलमान भारत में कचरे का हिस्सा हो जाएंगे। कश्मीर भारत में है तो मुस्लिमों की बचीखुची इज्जत भी है।

इससे पहले अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को लेकर केआरके ने मुसलमानों के लिए भारत को सर्वश्रेष्ठ देश बताया था। केआरके ने लिखा था, मैंने अपने बच्चों से कहा है कि दुनिया में चाहे जहां जाएं, चाहे जो करें, लेकिन कभी भी अपनी राष्ट्रीयता न बदलें, क्योंकि भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। कुछ भारतीय मुस्लिम ऐसा सोच सकते हैं कि भारत उनके लिए अच्छा नहीं है, लेकिन ऐसा सोचने का सिर्फ एक ही कारण है और वह यह है कि उन्होंने अपने जीवन में किसी अन्य मुस्लिम देश को देखा ही नहीं है।

Web Title: krk tweet If Kashmir will become separate then every Indian Muslim will become a piece of garbage in India

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे