लाइव न्यूज़ :

जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं KRK, खुद खुलासा कर बताया -'बस 1-2 साल और जीवित रहूंगा'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 4, 2018 13:21 IST

फिल्म प्रोड्यूसर, एक्टर और एक्स बिग बॉस के प्रतियोगी रहे केआरके इन दिनों पेट के कैंसर से जूझ रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 4 अप्रैल: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले  कमाल राशिद खान यानि केआरके एक बार फिर से चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वह सुर्खियों में एक बुरी खबर के कारण हैं। विवादित बयानों को देने वाले केआरके ने खुद की सेहत को लेकर एक प्रेस रिलीज के जरिए बड़ा खुलासा किया है।

फिल्म प्रोड्यूसर, एक्टर और एक्स बिग बॉस के प्रतियोगी रहे केआरके इन दिनों पेट के कैंसर से जूझ रहे हैं। उनके मुताबिक ये उनकी तीसरी स्टेज चल रही है। दरअसल केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल केआरके बॉक्स ऑफिस पर फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की।

प्रेस रिलीज जारी करके उन्होंने अपने फैस को बताया है कि मैं इन दिनों पेट के कैंसर की तीसरी स्टेज पर हूं, जिस कारण से अब मैं केवल 1-2 साल और जिंदा रह पाऊंगा। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी लिखा कि अब मैं किसी ऐसे शख्स की कॉल एंटरटेन नहीं करूंगा जो मुझे ये एहसास दिलाएगा कि मैं जल्द मरने वाला हूं।

 मैं किसी की दया पर नहीं मरना चाहता हूं, मैं उन लोगों की सराहना करूंगा जो मुझसे नफरत करते रहेंगे और गालियां देते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मरने से पहले की दो ख्वाहिशे पेश की हैं। उन्होंने कहा कि पहला ये कि मैं बतौर प्रोड्यूसर एक A ग्रेड फिल्म बनाना चाहता था और  दूसरा ये कि मैं एक फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहता था।

केआरके ने आगे ये भी लिखा है कि अगर मैं गया तो ये दोनों ख्वाहिशे भी मेरे साथ मर जाएंगे।  इतना ही नहीं उन्होंने बताया है कि उनके पास अब जो भी समय बताया है कि वह उसे अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं। फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता है कि ये बात सच है कि नहीं क्योंकि सोशल मीडिया पर इसे केआरके का पब्लिक स्ट्रंट बताया जा रहा है।

टॅग्स :बॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की#MeToo: एक्ट्रेस ने लगाया डायरेक्टर सुभाष घई पर जबरन किस करने का आरोप, दर्ज कराया केस

बॉलीवुड चुस्कीसमुद्र के किनारे ब्लैक ड्रेस में मौनी रॉय ने कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड चुस्की"श्रीदेवी" के फैंस के लिए खुशखबरी, एक बार फिर नजर आएगी "चांदनी"

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे स्पेशल: छोटे पर्दे से राजामौली ने की थी करियर की शुरुआत, जानिए कैसे पाया 'बाहुबली' तक का मुकाम

बॉलीवुड चुस्कीबाप-बेटी के खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी है रघुवीर यादव की 'जामुन', बस करिए थोड़ा इंतजार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?