लाइव न्यूज़ :

मशहूर एक्ट्रेस और पति समेत पूरे परिवार को हुआ करोना, दो महीने पहले ही बेटे को दिया है जन्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 11, 2020 08:07 IST

अभिनेता प्रोसेनजीत ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाओ..सब पर ईश्वर की कृपा बनी रहे" कोयल हाल ही में मां बनी हैं, उन्होंने 5 मई को एक लड़के को जन्म दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोयल हाल ही में मां बनी हैं, उन्होंने 5 मई को एक लड़के को जन्म दिया थाऐसे में कोयल और उनके पति का कोरोना संक्रमित होना नवजात के लिए ख़तरनाक है

बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री कोयल मल्लिक कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। एक्ट्रेस के साथ उनके पति और पिता  व अभिनेता रंजीत मल्लिक भी कोरोना संक्रमति पाए गए हैं। कोयल ने खुद इस बात की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने कहा है कि उनके अलावा उनके माता-पिता, पति निशपाल सिंह उर्फ राणे भी कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं।

 ऐसे में सभी ने खुद को होम क्वॉरंटाइन कर रखा है। इस खबर के सामने आने से हर कोई हैरान है। साथ की एक्ट्रेस के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं।

कोयल ने लिखा, "बाबा, मां, राणे और मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं..सेल्फ क्वॉरंटाइन कर लिया है"। अभिनेत्री ने हाल ही में 5 मई को एक बच्चे को जन्म दिया है। अभिनेत्री के जल्द  से जल्द ठीक होने की कामना की जा रही है।

अभिनेता प्रोसेनजीत ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाओ..सब पर ईश्वर की कृपा बनी रहे" कोयल हाल ही में मां बनी हैं, उन्होंने 5 मई को एक लड़के को जन्म दिया था। उनका बच्चा महज़ दो महीने पांच दिन का हुआ है।  ऐसे में कोयल और उनके पति का कोरोना संक्रमित होना नवजात के लिए ख़तरनाक है।

आपको बता दें कि कोयल को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है, हाल ही में उन्हें अपनी फ़िल्म 'मितिन माशी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटीक चॉयस का अवॉर्ड भी मिला था। एक्ट्रेस ने साल 2003 में बंगाली फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. जल्द ही उनकी फ़िल्म 'मितिन माशी 2' आने वाली है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस