लाइव न्यूज़ :

आदित्य चोपड़ा का एनजीओ फिल्म उद्योग के दिहाड़ी मजदूरों की करेगी मदद, राशन और वित्तीय सहायता के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

By भाषा | Updated: May 7, 2021 11:33 IST

कोविड-19 महामारी के चलते फिल्मों की शूटिंग काफी समय तक बन्द रही है। सिनेमाहॉल में फिल्मों के प्रदर्शन पर भी काफी समय तक रोक लगने के कारण फिल्म जगत के कारोबार पर काफी असर पड़ा है।

Open in App

मुंबई: फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने फिल्म उद्योग के दिहाड़ी कामगारों की वित्तीय मदद करने के उद्देश्य से ‘यश चोपड़ा साथी’ पहल शुक्रवार को शुरू की। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण इन कामगारों को वित्तीय मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इस पहल के तहत यश चोपड़ा फाउंडेशन फिल्म उद्योग में काम कर रही महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को 5,000 रुपये उपलब्ध कराएगा। साथ ही अपने सहयोगी एनजीओ ‘यूथ फीड इंडिया’ के जरिए पूरे महीने कामगारों के चार लोगों के परिवार को राशन वितरित करेगा। प्रोडक्शन हाउस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जरूरतमंद लोग ऑनलाइन आवेदन कर इस मदद का लाभ उठा सकते हैं।

यश राज फिल्म्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अक्षय विधानी ने कहा कि फाउंडेशन हिंदी फिल्म उद्योग और उसके कामगारों को मदद मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है जो उसके 50 साल के सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं।पिछले हफ्ते यश राज फिल्म्स ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से 30,000 सिने कामगारों को कोविड-19 रोधी  टीका लगाने में प्रोडक्शन हाउस की मदद करने का भी अनुरोध किया था।

Disclaimer:  यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?