लाइव न्यूज़ :

कभी नहीं पहनी बिकनी फिर भी पर्दे पर आग लगाती है ये भोजपुरी अभिनेत्री, सलमान खान भी हैं मुरीद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 6, 2018 12:31 IST

बीते कुछ समय से फैंस के बीच भोजपुरी सिनेमा का क्रेज फैंस के बीच जमकर देखने को मिल रहा है। हर स्तर के लोग भोजपुरी सिनेमा की तरफ एक बार फिर से मुड़े हैं।

Open in App

बीते कुछ समय से फैंस के बीच भोजपुरी सिनेमा का क्रेज फैंस के बीच जमकर देखने को मिल रहा है। हर स्तर के लोग भोजपुरी सिनेमा की तरफ एक बार फिर से मुड़े हैं। भोजपुरी सिनेमा को एक नया मुकाम देने में जिस अभिनेत्री ने अपना अहम योगदान दिया है वह है एक्ट्रेस रानी चटर्जी। रानी ने अपने अभिनय और अदाओं के दम पर फैंस को दीवाना किया है।

अपनी फिल्मों में बोल्ड सीन देने से वो कभी हिचकती नहीं हैं। कहा जाता है कि रानी  के साथ आज के समय में हर कोई बड़ा अभिनेता काम करना चाहता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली रानी ने अपने करियर की शुरुआत 10वीं क्लास से की थी। रानी की पहली फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसेवाला' थी। इस फिल्म में रानी के साथ मनोज तिवारी को कास्ट किया गया था। 

उनकी इस पहली ही फिल्म ने जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म के बाद फिर कभी उन्होंने पलट के नहीं देखा। कहा जाता है कि वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा पैसा चार्ज करने वाली अभिनेत्री हैं। आज रानी एक फिल्म का 10 लाख रुपए चार्ज करती हैं। इतना ही वह काम के प्रति इतनी जागरुक रहती हैं कि एक फिल्म की शूटिंग वह 1 माह में ही खत्म कर देती हैं। उन्होंने अब तक करीब 11 बड़ी फिल्में दी हैं जिनमें उनको जमकर सराहा गया है।

इसके अलावा रानी का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। फेमस सिंगर पवन सिंह और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ रानी के अफेयर के चर्चे रहे हैं। रानी ने पवन सिंह से अफेयर के बाद उन पर जान से मारने की धमकी देने का केस भी दर्ज कराया था। वहीं एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने रानी के ड्रेस डिजाइनर पर अपनी ड्रेस का डिजाइन चुराने का आरोप भी लगाया था।

 रानी माधुरी दीक्षित की बड़ी फैन हैं। वो बचपन से ही माधुरी की तरह डांस कर उनकी नकल करती थीं।रानी भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं। बॉलीवुड स्टार भी उन्हें अच्छे से पहचानते हैं। उन्होंने कभी बिकनी नहीं फिर भी वह पर्दे पर पसंद की जाती हैं। खुद रानी ने बताया है कि वह कभी भी बिकनी पर्दे पर नहीं पहनेंगी। 

 एक इंटरव्यू में रानी ने बताया था कि जब सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में वो सलमान से मिली थीं तो सलमान ने कहा था, 'इनको तो मैं जानता हूं, इनके पोस्टर देखे हैं मैंने आप अच्छा काम क रही हैं।

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?