लाइव न्यूज़ :

KBC 12: एक एपिसोड को शूट करने के लिए 3-5 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं अमिताभ बच्‍चन, पूरे सीजन में हो जाती है इतनी कमाई

By अमित कुमार | Updated: November 21, 2020 10:12 IST

'कौन बनेगा करोड़पति 12' वक्त के साथ और भी पॉप्युलर होता जा रहा है। इस सीजन कई बदलाव के साथ एक नए अंदाज में फैंस के सामने बिग बी यह शो लेकर आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकौन बनेगा करोड़पति के तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था।नाजिया नसीम और मोहिता शर्मा इस सीजन करोड़पति बनने वाली दो कंटेस्टेंट रही हैं। केबीसी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है और टीआपी की लिस्‍ट में भी छाया रहता है।

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 का क्रेज इन दिनों फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में कई लोगों के सपने पूरे होते हैं। रांची की रहने वाली नाजिया नसीम और हिमाचल प्रदेश की रहने वाली मोहिता शर्मा इस सीजन करोड़पति बनने वाली दो कंटेस्टेंट रही हैं। अब तक महज तीसरा सीजन बिग बी ने होस्ट नहीं किया, इसके अलावा सभी सीजन को अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया गया है। 

कौन बनेगा करोड़पति के तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। लेकिन इस दौरान शो की टीआरपी कुछ खास नहीं रही थी। साल 2000 में शुरू हुई इस शो से अमिताभ बच्चन की कमाई भी खूब होती है।  मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि केबीसी 12 के लिए अमिताभ बच्‍चन प्रति एपिसोड 3-5 करोड़ रुपये लेते हैं। इस हिसाब से केबीसी सीजन 12 के लिए अमिताभ बच्चन 250 करोड़ तक की रकम ले सकते हैं।

पिछले साल तक केबीसी के एक एपिसोड के लिए अमिताभ बच्चन 2 करोड़ रुपये लिए थे लेकिन इस बार उनकी फीस बढ़ गई है। हालांकि, इस खबर की पुष्टि लोकमत हिंदी नहीं करता है। यह मीडिया रिपोर्ट में किए गए दावाओं के आधार पर है। केबीसी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है और टीआपी की लिस्‍ट में भी छाया रहता है। अमिताभ बच्चन भी इस शो के जरिए फैंस के दिलों पर शुरू से ही राज करते रहे हैं। 

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल